July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

गलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चा
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बेस लाईन सर्वे हेतु प्रशिक्षण,,,जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा सर्वे…

राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर में छ०ग० जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत बेस लाईन सर्वे करने हेतु विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

      बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अभिषेक मिश्रा एवं दिव्य किशोर गुप्ता द्वारा छ०ग० जिला खनिज न्यास नियम 2015, नियम 15 के उप नियम 3 (क) के अन्तर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित व्यक्तियों एवं ग्राम पंचायतों के बेस लाईन सर्वे करने, पंचवर्षीय एवं वार्षिक कार्य योजना तैयार करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

      उक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा बेस लाईन सर्वे के प्रमुख उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि उक्त सर्वे का प्रमुख उद्देश्य डीएमएफ फण्ड को अन्य विभागों की योजनाओं (मनरेगा, एन.आर.एल.एम., महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,) के साथ जोड़कर अधिक प्रभावी बनाना है, जिससे की डीएमएफ फण्ड की अनावश्यक पुनरावृत्ति कम हो। प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि न्यास के पास उपलब्ध निधि का न्यूनतम 70 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता के क्षेत्रों पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदुषण नियंत्रण, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं दिव्यांगजन कल्याण, कौशल विकास एवं आजीविका सृजन, स्वच्छता, आवास, कृषि, पशुपालन तथा 30 प्रतिशत राशि का उपयोग भौतिक अधोसंरचना जैसेः- सड़क, पुल, पुलिया, पंचायत भवन आंगनबाड़ी, उचित मूल्य दुकान, उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा सिंचाई अन्तर्गत चेक डेम, ड्रीप सिंचाई, बोरवेल खनन्, बागों का विकास, एकीकृत खेती, कृषि वानिकी, उर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों के विकास में किया जाना है।

       जनपद पंचायत राजपुर के सभी 86 ग्रामो में बेस लाईन सर्वे किया जाना है। जिसकी निर्धारित समय-सीमा 11 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक तय की गई है। उक्त प्रशिक्षण में बेस लाईन सर्वे अन्तर्गत पंचवर्षीय एवं वार्षिक कार्य योजना तैयार करने हेतु विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यशाला में सभी प्रशिक्षणार्थियों को सांकेतिक तौर पर पंच वर्षीय योजना तैयार करने का कार्य भी दिया गया, जिसमें अशोक गुप्ता, सचिव ग्राम पंचायत नरसिंहपुर एवं उनके समूह द्वारा प्रसंशनीय कार्य किया गया।

      उक्त प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे द्वारा उपस्थित विभाग प्रमुखों, सरपंच, सचिवों एवं अधिकारी/कर्मचारियों को उक्त बेस लाईन सर्वे को शासन के निर्धारित मापदण्डों का पालन करते हुए निर्धारित समय में पूर्ण करने हेतु आग्रह किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!