September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक,,,धान उठाव एवं मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश…

बलरामपुर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समितियों से धान का उठाव व मिलिंग कार्य पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित रूप से शासन के निर्देशों के अनुरूप संपादित करने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा की ने जिले के राइस मिलरों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित आयोजित बैठक में कलेक्टर ने धान उठाव, मिलिंग सहित अन्य प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने को निर्देश दिए।


      कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने सभी राइस मिलर्स को उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जारी डीओ अनुसार धान का शत प्रतिशत उठाव करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने चावल जमा स्थिति की अद्यतन जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समस्त प्रक्रियाओं का पालन करते हुए धान उठाव से लेकर मिलिंग एवं चावल जमा तक की पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पारदर्शी रूप से करे। उन्होंने सभी राइस मिलर्स को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता न हो सुनिश्चित करें। बैठक में जिला विपणन अधिकारी सुश्री प्रीतिका पूजा केरकेट्टा, सहायक खाद्य अधिकारी मुकेश अग्रवाल, डीएम नान विद्या सागर गोपाल सहित जिले के राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!