July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

गलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चा
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कुसमी में अफीम की खेती मिलने से मचा हड़कंप,,,जाँच में जुटी पुलिस…

बलरामपुर/कुसमी। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद दूसरा मामला बलरामपुर जिले से आया है। जहां त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे अफीम की खेती की गई थी। अफीम पूरी तरह से तैयार है और डोडों में चीरा भी लगाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर कुसमी एसडीओपी सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

      प्रदेश में दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद बलरामपुर जिले के कुसमी में भी लगभग 4 से 5 एकड़ भूमि पर पुलिस व प्रशासन ने अफीम की खेती पकड़ी है। खेत को देखकर लंबे समय से यहां अफीम की खेती किया जाना प्रतीत हो रहा हैं।ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती करने का एक मामला सामने आया था जिस मामले ने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला दी थीं। यह मामला अभी शांत हुआ ही नहीं है कि दूसरा मामला बलरामपुर जिला के थाना क्षेत्र कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के घोषरा पारा देखने को मिला हैं। सूचना पर कुसमी पुलिस ने राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से घोसरा गांव में दबिश दी। मौके पर पहुंची टीम ने खेतों की जांच की, जहां बड़े पैमाने पर अफीम के पौधे लगे पाए गए। प्रशासन ने मौके पर ही अफीम की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं और इस अवैध खेती से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुट गई है।

      अफीम की खेती में शामिल एक भूमि स्वामी व खेत में काम करने वाले मजदूरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. तथा किए गए अफीम की खेती में उगे फल से निकले अफीम के फलो का नमूना पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जप्त करना शुरू कर दिया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद अवैध अफीम की खेती में शामिल लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर कुसमी के एसडीएम सहित पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही। इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक भूमि स्वामी का नाम सामने नहीं आ पाया था तथा पुलिस व प्रशासन की टीम कार्यवाही में जुटी हुई थी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!