September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले में पदस्थ आरक्षक की पत्नी को मिला एक करोड़ जीवन बीमा की राशि,,,रेत तस्करी रोकने के दौरान हुई थी मौत…

बलरामपुर। जिले में पदस्थ स्वः आरक्षक शिवबचन सिंह के पत्नि वर्षा रानी सिंह को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिला 01 करोड़ रुपए का जीवन बीमा का लाभ

        छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए बनाये गये महत्वाकांक्षी योजना पुलिस सैलरी पैकेज के तहत एसबीआई के अधिकारियों व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा दिवगंत आरक्षक स्व शिवबचन सिंह की पत्नी को 1,00,00,000/-रू. (एक करोड रू) का जीवन बीमा सहायता प्रदान की गई

          आरक्षक क्रमांक 809 शिववचन सिंह जिला बलरामपुर में थाना सनावल में पदस्थ थे। थाना-सनावल क्षेत्र में दिनांक 12.05.2025 के रात्रि करीब 01.30 बजे झारखण्ड से आए अवैध रेत तस्करों को रेत की तस्करी करने से रोकने के दौरान तस्करों के द्वारा आरक्षक शिवबचन सिंह को ट्रेक्टर से ठोकर मारकर कुचल कर झारखण्ड की ओर भाग गये थे। जिससे शिवबचन सिंह वहीं पर गिरकर बेहोश हो गए थे, उनके शरीर पर गंभीर चोट लगने से शासकीय अस्पताल रामानुजगंज में उन्हें मृत घोषित किया गया था।स्वर्गीय आरक्षक शिवबचन सिंह विभाग में बेहद सरल, सौम्य एवं अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों को तत्परतापूर्वक निर्वहन करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है। जिसके तहत स्वः आरक्षक शिवबचन सिंह के नामिनी पत्नि वर्षा रानी सिंह को 1,00,00,000/-(एक करोड़ रूपये) का जीवन बीमा सहायता चेक एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अंबिकापुर अविनाश पाणिग्रही, मुख्य प्रबंधक एसबीआई बलरामपुर अभय सिंह के द्वारा उनके परिजनों को उनकी जीवन बीमा की चेक सौपा गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भापुसे) के द्वारा बैंक से आये सभी बैंक अधिकारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु उन्हें धन्यवाद दिया गया।

          पुलिस अधीक्षक बलरामपु वैभव बैंकर द्वारा कहा गया कि एसबीआई निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज योजना पुलिस विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुये एमओयू.के तहत संचालित एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत जिन पुलिसकर्मियों के वेतन खाते एसबीआई में संचालित होते है। पुलिस कर्मी के दुर्घटना पर आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके वैध नामिनी को 01 करोड़ रूपये का जीवन बीमा कवर, सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रूपये का जीवन बीमा कवर प्रदान किये जाने का प्रावधान है। यह सहायता राशि न केवल उनके परिवार को वित्तीय संबल के रूप में बल्कि विभागीय संवेदना व विभागीय उत्तरदायित्व के प्रतीक के रूप में प्रदान की गई।

           पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भापुसे) द्वारा विभाग से अपील की गई है कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने वेतन खाते को अनिवार्य रूप से निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने परिवार का जीवन सुरक्षित करायें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!