September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

राह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरू
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अम्बिकापुर में हुए हत्या कांड में पुलिस महानिरीक्षक का बड़ा फैसला,,,आरोपी को पकड़वाने वाले को मिलेगा तीस हजार का इनाम…

सरगुजा। सरगुजा के थाना कोतवाली अम्बिकापुर क्षेत्रांतर्गत सद्भावना चौक रिंग रोड किराने टीटीएस फ्रेंस फिस के झाला में मृतिका का शव मिलने के बाद पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सरगुजा द्वारा उद्घोषणा पत्र जारी किया है जिसमे आरोपी का हुलिया की जानकारी देते हुए अज्ञात आरोपी को पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति, पुलिस का किसी भी प्रकार से मदद् करेगा व कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो सके, गिरफ्तार करायेगा ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को 30,000/- रुपये (तीस हजार रुपये) नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।

        उद्घोषणा पत्र में जानकारी देते हुए कहा गया है कि दिनांक 02.04.2026 से 03.04. 2026 के मध्य जिला सरगुजा के थाना कोतवाली अम्बिकापुर क्षेत्रांतर्गत सद्भावना चौक रिंग रोड किराने टीटीएस फ्रेंस फिस के झाला में मृतिका का शव पड़ा हुआ था। मृतिका के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे और झाला में खून फैला हुआ था। प्रथम दृष्टया मृतिका की हत्या किया जाना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली अम्बिकापुर में अपराध क्रमांक 217/2026 थारा 64(2), 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि संदेही अज्ञात आरोपी जिसका हुलिया रंग सांवला, उँचाई लगभग 05 फीट 04 इंच, बाल घुंघराले लम्बे, शरीर पतला हल्का, काला दाढ़ी व मूंछ, शरीर में हल्का गुलाबी शर्ट एवं नीला जींस पहना हुआ है जिसमें नीला रंग का गमछा बांधा हुआ एवं पीठ पर एक झोला लटकाया हुआ है। उक्त संदेही अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी का हर संभव प्रयास किया गया किन्तु अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।

       अतः मैं दीपक झा (भा.पु.से.), पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80-ए में निहित प्रावधानों के अनुसार घोषणा करता हूँ कि उपरोक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी को पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति, पुलिस का किसी भी प्रकार से मदद् करेगा व कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो सके, गिरफ्तार करायेगा ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को 30,000/- रुपये (तीस हजार रुपये) नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा का निर्णय अंतिम होगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!