July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान की प्रभावी पहल बनी राजस्व पखवाड़ा,,,1197 आवेदनों का किया गया मौके पर ही निराकरण…

बलरामपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु प्रथम चरण में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में विशेष अभियान जिले के समस्त तहसीलों के ग्रामों में निर्धारित तिथियों के अनुसार राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

ग्राम स्तर पर शिविरों के आयोजन के साथ मौके पर हो रहा समाधान :-
राजस्व पखवाड़े के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीणों तक उनके गांव में ही प्रशासन पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है।

मुनादी के माध्यम से किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार :-
कलेक्टर के मार्गदर्शन में राजस्व पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्रामों में मुनादी कर आमजनों को शिविरों की जानकारी दी जा रही है। जिससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी और वे बड़ी संख्या में शिविर स्थलों पर पहुंचकर अपनी समस्याएं संबंधित आवेदन दे रहे हैं।

आमजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी :-
राजस्व पखवाड़े में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अब तक कुल 2025 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1197 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर दिया गया। शेष 828 आवेदनों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन की तत्परता एवं कार्यप्रणाली से आमजनों को त्वरित राहत मिल रही है।

विभिन्न प्रकार के आवेदनों का पंजीयन :-
शिविरों में प्राप्त आवेदनों में अविवादित नामांतरण के 409, अविवादित बंटवारा के 71, विवादित नामांतरण के 23, विवादित बंटवारा के 7, किसान किताब के 56, सीमांकन के 60, त्रुटि सुधार के 96, नक्शा बटांकन के 55, आरबीसी 6-4 के 9 आवेदन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आय प्रमाण पत्र के 296, जाति प्रमाण पत्र के 268, निवास प्रमाण पत्र के 307, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 90 तथा अन्य 278 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली।

ग्रामीणों को समय और संसाधनों की बचत के साथ मिल रही राहत :-
राजस्व पखवाड़ा के माध्यम से आमजनों को काफी राहत मिल रही है। पहले जहां छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को बार-बार तहसील कार्यालय जाना पड़ता था, वहीं अब एक ही स्थान पर सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इससे समय की बचत हो रही है और शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
        कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या को सुन कर गुणवतापूर्ण समाधान किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को त्वरित एवं संतोषजनक लाभ उपलब्ध कराने नियमित मॉनिटरिंग कर निराकरण की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा रही हैं। आगामी दिनों में भी शेष आवेदनों का निराकरण किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान का लाभ दिलाया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!