November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सुने मकान में बर्तन चोरी करने वाले चारों आरोपी सहित बर्तन खरीदने वाला भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बलरामपुर/वाड्रफनगर। सुने मकान में चोरी करने वाले 04 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी का माल खरीदने वाले 01 अन्य आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।

      जानकारी के अनुसार दिनांक 07.04.2026 को प्रार्थी संदीप कुमार गहरवरिया पिता बाजीलाल गहरवरिया, उम्र 38 वर्ष, ग्राम परसडीहा, चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर, द्वारा चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 31.03.2026 को वह अपने माता-पिता के साथ करीब 10:00 बजे अपने घर ग्राम परसडीहा में आकर देखा घर के दरवाजा का ताला दुटा हुआ था अन्दर जाकर देखने पर पलंग 01 नग, कांस का लोटा 09 नग, पीतल परात 02 नग, स्टील थाली 06 नग, गैस टंकी (इंडियन) 01 नग, पीतल बाल्टी छोटा 01 नग व डेक्ची बड़ा छोटा 02 नग, ट्रेक्टर का बीच सर्पोटिंग रिंग 02 नग, कांस थाली 09 नग, खिड़की 01 नग, कराकट सीट 04 नग, कुल जुमला कीमती करीब 44,500 रूपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर में धारा 305, 331(4),317 (2), 3 (5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी की गई कुछ सामग्री को आरोपी सुजीत सोनी पिता संतु सोनी निवासी बरतीकला चौकी वाड्रफनगर के पास बेचना बताने पर, सुजीत सोनी के द्वारा चोरी का सामान खरीदना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी पाँच आरोपियों सुर्यकांत पिता स्व. संजय गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर अटल गहरवरिया पिता विनोद गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर वरदान गहरवरिया पिता इन्द्रदेव गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर धीरेश खैरा पिता शिवरतन खैरा निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर सुजीत सोनी पिता संतु सोनी निवासी बरतीकला चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर जिला- बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!