September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बूचड़खाना ले जा रहे मवेशियों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा,,,पाँच मवेशियों सहित तीन आरोपी गिरफ्तार…

बलरामपुर। बूचड़खाने ले जा रहे मवेशी तस्करों से पुलिस ने पाँच मवेशियों को बचाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

       त्रिकुंडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23 दिसंबर 2025 को रात्री 10:00 बजे सूचना मिला की ग्राम‌ मरमा बैजनपरा में तीन चार व्यक्ति पांच मवेशी को लेकर मारते पीटते हुए बूचड़खाना झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। ग्राम मरमा के ग्रामीणों तथा उसके साथियों के द्वारा पीछा कर उन्हें पकड़ा गया है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी डिंडो मौके पर पहुंच कर तसदीक किया गया। आरोपियों से जब मवेशियों का खरीद बिक्री संबंधित दस्तावेज को मांगा गया जो मवेशी खरीद बिक्री संबंधी दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल पांच मवेशियों को जप्ती की कार्यवाही करते हुए धारा पशु परीक्षण अधिनियम 4,6,10, एवं पशु क्रूरता अधिनियम 111 अपराध पंजीबद्ध कर मामले में आरोपी तनुज सिंह पिता राम नंदन सिंह, 30 वर्ष, ग्राम सिरै खुर्द थाना रंका, संतोष पिता बालेश्वर उम्र 30 वर्ष ग्राम धरमि थाना रामचंद्रपुर एवँ शहंशाह अंसारी पिता वाजुद्दीन अंसारी उम्र 47 वर्ष ग्राम अनुरुधपुर थाना रामचंद्रपुर को दिनांक गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

       इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक नवल किशोर दुबे सहायक उप निरीक्षक मारियानुस खलखो आरक्षक दीपक बघेल आरक्षक शिवनारायण सिंह आरक्षण संदीप संजय तिर्की शिव भजन पोर्टे शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!