November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026,,,जिला पंचायत सीईओ ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश…

बलरामपुर। तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके निर्धारित कार्यक्षेत्र के अनुरूप दायित्वों का गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि तातापानी महोत्सव का आयोजन पूर्व निर्धारित रूपरेखा के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से किया जाए। उन्होंने संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं पर आधारित स्टॉल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दुकान आबंटन, पार्किंग व्यवस्था, महोत्सव परिसर की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने की बात कही। साथ ही मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री वितरण, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की भी जानकारी लेकर समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!