
राजपुर। सहकारी बैंक राजपुर में धान बिक्री किये हुए का रुपया निकालने आया शख्स को उसके बेटे का जान परिचय बता कर अपने मोटरसाइकिल से छोड़ने की बात कह हजारों रुपये लेकर भागा। मामले की शिकायत के बाद राजपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 02 फरवरी की है प्रार्थी अपने लड़के के साथ राजपुर सहकारी बैंक में धान बिक्री का पैसा निकालने आया था। प्रार्थी का लड़का जेरोम रुपया निकालने का ड्रावल फ़ार्म भरकर अपने पिता को बैंक के पास छोड़ कर अपने निजी पर राजपुर में चला गया था उसी दौरान प्रार्थी का बैंक से नाम पुकार होने पर कुल 49,000/- उनचास हज़ार रुपया नकद प्राप्त किया। इसके बाद कुछ समय तक अपना लड़के का इंतज़ार किया, लड़के के नहीं आने पर प्रार्थी निबल साय अकेले पैदल अपने गाँव डांड खड़ुआ की ओर मेन रोड से जा रहा था तभी 02 अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल से रास्ते में मिले और प्रार्थी से तम्बाखू मांगे इस दौरान निबल साय के बेटे का नाम पूछे तो प्रार्थी अपने सीधेपन के कारण बिना कुछ समझे अपने बेटे का नाम बता दिया।जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के बेटे को पूर्व से जानते हैं बोलकर उसके गांव घर तक पहुँचाने की झांसा देकर प्रार्थी द्वारा तौलिये में बाँधकर रखे 500-500/- रुपये के एक बंडल कुल Rs 49000/- को माँगकर अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर कुछ दूर आगे ले जाकर बोले की एक दुकान से सामान खरीदकर आ रहे हैं का बहाना बनाकर पैसे लेकर रफूचक्कर हो गये। घटना के बाद प्रार्थी पुलिस को तत्काल नहीं बताकर अपना गांव घर चला गया। जिसके बाद में देर शाम को अपने बेटे के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना एवं पतासाजी में लिया गया।
ग्रामीण ग़रीब कृषक का दिन दहाड़े रुपया ठगी का शिकार होने से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी राजपुर को आरोपी धर पकड़ के लिय निर्देशित किया गया।जिसके पश्चात पुलिस ने सर्वप्रथम नगर में लगे CCTV कैमरा को खंगाला गया तो प्रार्थी को मोटर साइकिल में ले जाते वीडियो फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।आरोपी ने घटना कारित स्वीकार करते हुए बताया कि घटना दिनांक को अपने गांव घर से राजपुर होते हुए झींगो मेहमानी करने जा रहे थे। रास्ते में कोआप्रेटिव बैंक राजपुर के पास बैंक से रुपया निकालकर पैदल जाते बुजुर्ग प्रार्थी निबल लकड़ा को अपने झांसे में लेकर मोटरसायकल में बैठाकर रुपया सहित घर पहुंचा देंगे कहकर कुछ दूरी ले जाकर Rs 49000/- का ठगी कर भाग गए।पुलिस ने आरोपी जेल कुमार पिता रामलाल उम्र 27 वर्ष पता ग्राम तुंगा थाना लखनपुर जिला सरगुजा को धारा 318(4),3(5) BNS के तहत गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से Rs 20000/- रुपए जप्त किया गया है।वहीँ इस मामले में दूसरे आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।
उठाई गिरी के मामले में फरार शातिर मुख्य आरोपी राम सिंह पिता नान साय उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम तूँगा थाना लखनपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से ठगी की 18,000/- रुपये नकद एवं घटना में उपयोग लाई गई मोटर सायकल क्रमांक CG 15 ED 5697 को जप्त किया है। आरोपी राम सिंह द्वारा घटना स्वीकार करते हुए बताया कि इसका सहयोगी साथी जेल कुमार पूर्व में भी थाना लखनपुर क्षेत्र में इस प्रकार का ठगी कर चुका है।उस प्रकरण में जेल भी गया था चार माह पहले जमानत पर छूटा है। जेल कुमार के साथ मिलकर आसपास क्षेत्र में आदतन ठगी करना बताया है। प्रकरण में कुल ठगी रकम 49,000/- रुपये में से कुल 38,000/- रुपये जप्त किया गया है शेष राशि को आरोपियो द्वारा घूमने फिरने खाने पीने में खर्च कर देना बताया गया है।
आरोपी की पतासाजी हेतु विशेष रूप से आरo अमित राजवाड़े को तैनात किया गया था एवं थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह के साथ सहायक उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरo पवन सिंह, प्रधान आरo राजेंद्र ध्रुव सम्पूर्ण कार्यवाही में सक्रिय रहे।



