September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की बैठक,,,रामाधार यादव बने कार्यकारी अध्यक्ष…

राजपुर/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ करते हुए यह आयोजन प्रांतीय संयोजक राजेश कुमार यादव, सरगुजा संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष दराज कुमार यादव तथा मुख्य महामंत्री धनीराम और राममूरत यादव के संयुक्त आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यासमुनि यादव ने की।

      बैठक में समाज से कुरीतियों को दूर करने तथा शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति बनाई गई। प्रांतीय संयोजक राजेश कुमार यादव ने जाति जनगणना एवं संगठन को मजबूत बनाने के विषय में उपस्थित सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी। वहीं संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव ने रेजांगला के युद्ध में वीरगति प्राप्त वीर अहीरों के शौर्य के संबंध में जानकारी साझा की।

      बैठक में संगठन के सुचारु संचालन हेतु सर्वसम्मति से रामाधार यादव को बलरामपुर जिले का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसका उपस्थित समाजजनों ने जोरदार स्वागत किया। इस नियुक्ति से यादव समाज में हर्ष का माहौल है।

       कार्यक्रम में बालमुकुंद यादव, दीना राम यादव, अशरफी यादव, नारद यादव, हीरा यादव, उमाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण यादव तथा आभार प्रदर्शन अनुज यादव ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!