September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धंधापुर में 1125 फलदार पौधे रोपने की तैयारी, विभाग ने दी तथ्यात्मक जानकारी

बलरामपुर। विभिन्न समाचार माध्यम में प्रकाशित ‘‘चार योजनाओं से करोडों खर्च कर एक ही जमीन पर लगे भ्रष्टाचार के पौधे अब उसी जमीन पर उद्यान विभाग डीएमएफ में घोटाले के स्क्रिप्ट तैयार कर पौधे लगाने के तैयारी में जुटा’’ समाचार में प्रकाशित इस खबर को संज्ञान में लेते हुए उद्यानिकी विभाग के अधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति में स्थल का निरीक्षण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा पौधारोपण हेतु प्रस्तावित भूमि, शासकीय भूमि है। जिसमें उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधरोपण की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में निरीक्षण में पाया गया उक्त भूमि पूर्णत खाली है। उन्होंने बताया कि इस भूमि में सन् 2005 में रतनजोत एवं सन् 2010-11 में एनजीईओ के द्वारा कहुआ के पौधे का रोपण कराया गया था। वर्तमान में स्थल में कुछ रतनजोत के पौधे है तथा शेष परत भूमि है इस भूमि में पौधारोपण कराया जाना है।

       उद्यान विभाग अधिकारी ने जानकारी दी है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पंजीकृत परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा अंतर्गत विकासखण्ड राजपुर के ग्राम पंचायत धंधापुर में तीन वर्ष में 1125 फलदार पौधों का रोपण उद्यानिकी विभाग द्वारा क्रियान्वयन किया जाएगा। जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए डीएमएफ से फेंसिंग एवं सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!