September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

रक्षाबंधन पर सोनी समाज के बहनों ने पुलिस कर्मियों के कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र,,,थाना प्रभारी ने बहनों के प्रति जताया आभार…

राजपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बलरामपुर जिले के राजपुर सोनार समाज की बहनों ने पुलिस थाना पहुंचकर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित पुलिसकर्मियों से सौजन्य भेंट कर उन्हें रक्षा-सूत्र बांधकर उनके स्वास्थ्य,दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की।

       रक्षाबंधन के इस पर्व पर सोनार समाज की बहनो के द्वारा पुरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने सोनी समाज के बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है। उन्होंने कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएं उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं। इस दौरान थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह,उप निरीक्षक राजेंद्र राजवाड़े,सहायक उप निरीक्षक फिलरुश टोप्पो,अमृत सिंह,पवन सिंह,सोनी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सोनी,महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता सोनी,पूजा सोनी,अमृता सोनी,पुष्पा सोनी,तारा सोनी,लक्ष्मी सोनी सहित सोनी समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!