August 4, 2026 |

BREAKING NEWS

शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंकाकलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देशयोजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने लगाई फटकार,एग्रीस्टैक पंजीयन में शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूरा करने के दिए निर्देश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

लाखों रुपए की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार,,,फार्मेसी कराने के नाम पर ली थी रकम…

बलरामपुर/वाड्रफनगर। लाखों रुपए की ठगी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

        जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 में आरोपी वेद प्रकाश पांडे उर्फ उमेश पांडे के द्वारा प्रार्थी हेमंत मिश्रा के छोटे भाई समंत मिश्रा को फार्मेसी कराने के नाम पर 2,35000/ रु( दो लाख पैंतीस हजार रु) की ठगी कर आरोपी द्वारा प्रार्थी को उतनी ही रकम का बैंक ऑफ़ इंडिया का चेक दिया परंतु आरोपी द्वारा प्रार्थी के भाई को फार्मेसी नहीं कराई गई फार्मेसी नहीं होने पर प्रार्थी द्वारा आरोपी से दिए गए पैसे की मांग किया परंतु आरोपी द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया न ही दिए गए चेक के खाते में राशि रखी गई। प्रार्थी परेशान होकर थाना बसंतपुर में आरोपी वेद प्रकाश पांडे के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया गया।

       प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना में अपराध दर्ज कर धारा 420 आईपीसी के तहत विवेचना में लिया गया। आरोपी को अपराध कायम होने की सूचना मिलने पर गिरफ्तारी के डर से आरोपी लगातार फरार चल रहा था तथा भारत के विभिन्न स्थानों पर छिपता रहा। दिनांक 01/08/25 टेक्निकल इनपुट के माध्यम से सूचना मिली कि आरोपी अंबिकापुर आया हुआ है। जिस पर चौकी प्रभारी वाड्रफनगर द्वारा अपने स्टाफ के साथ तत्काल अंबिकापुर पहुंचकर साइबर टीम के माध्यम से आरोपी को पकड़ कर चौकी वाड्राफनगर लाया गया तथा पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी द्वारा धोखाधड़ी करना स्वीकार करने पर आरोपी वेद प्रकाश पांडे उर्फ उमेश पांडे पिता रामसेवक पांडे उम्र 34 वर्ष निवासी जमशेदपुर झारखंड को दिनांक 01/08/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

         इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धीरेंद्र तिवारी सहायक उपरीक्षक पुष्पराज सिंह साइबर आरक्षक आकाश तिवारी राजकिशोर पैकरा तथा चौकी वाड्राफनगर के आरक्षक देव कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!