September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सुने मकान में चोरी करने वाला आरोपी पहुँचा सलाखों के पीछे

बलरामपुर/चलगली। सुने घर में घुसकर घर में रखे सामान की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।चोरी किया गया पूरा सामान भी किया गया बरामद।

       घटना बलरामपुर जिले के थाना चलगली का है, प्रार्थी बिहारी लाल पटेल पिता स्व मूनदेव पटेल, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम इंजानी, थाना चलगली, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह घर में ताला बंद कर अपने बेटी दमाद के घर गया हुआ था घर में अन्य कोई व्यक्ति नहीं था। रात में प्रार्थी के बगल घर का पड़ोसी प्रार्थी को फोन कर बताया कि आपके घर के सामान को कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जब प्रार्थी सुबह घर आकर देखा तो पाया कि, उसके घर से दो दरवाजा, 3 बोरी यूरिया खाद, 1 गैलन सरसो का तेल, 1 बोरा खड़ा धनिया कुल रकम 35000/रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना चलगली में धारा 303 (2) बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। इस दौरान संदेही आलोक पटेल को पुलिस हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी आलोक पटेल के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ पूरा सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी आलोक पटेल पिता विशेष पटेल, उम्र 25 साल, साकिन इंजानी, थाना चलगली चोरी करने का आदतन आरोपी है, पुर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड पर भेज दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!