September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

रामानुजगंज ज्वेलरी शॉप में हुए डकैती के आरोपियों के धरपकड़ हेतु गठित टीमें रवाना,,,पुलिस ने जारी की आरोपियों की कुंडली…

बलरामपुर। दिनांक 11.09.2024 के दोहपर लगभग 1.30 बजे 03 हथियार बंद अज्ञात व्यक्तियो के संगठित समूह के द्वारा गांधी मैदान के सामने राजेश ज्वेलर्स दुकान में घुसकर प्रतिष्ठान के मालिक राजेश सोनी को हथियार का भय दिखाकर चोटिल कर सोना चांदी के आभूषण कीमती 2.85 करोड रूपये व नगदी रकम 07 लाख रूपये कुल रकम 2.92 करोड रूपये लूट कर झारखण्ड की ओर भाग गये थे। प्राप्त सूचना पर पुलिस धारा 309(6) BNS, 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
         पुलिस द्वारा सरहदी राज्य झारखण्ड के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत जंगलो एवं आम नागरिको तथा मुखबीरो से सूझबुझ से पूछताछ की जा रही थी जो पुलिस की अथक मेहनत एवं लगन से अज्ञात हथियार बंद लुटेरो की पहचान (जो टोपी लगाया था) मोनू उर्फ बुकी उर्फ बुकिया उर्फ राजा सोनी निवासी चैनपुर झारखण्ड एवं अन्य व्यक्ति जो मुंडन कराया था उसकी पहचान राहुल कुमार मेहता पिता प्रमोद मेहता सा. महावीरगंज अम्बा औरंगाबाद, बिहार के रूप में की गयी है। पतासाजी दौरान गौरगड़ा नाला छठघाट, कुडेलवा नाला से 100 मीटर अंदर नाला के पानी से सफेद रंग के अपाचे बाइक को बरामद किया गया है। एवं लूट के दौरान प्रार्थी तथा दुकान में बैठे ग्राहक का कुल 03 नग मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपीगण झारखण्ड, बिहार राज्य में संगठित गिरोह चलाते है जिनका अपराध करने का मुख्य तरीका ज्वेलर्स दुकानो में लूटपाट करना है। झारखण्ड प्रदेश में आरोपीगण के विरूद्ध भिन्न जिलो में लूटपाट, हत्या व हत्या का प्रयास, डकैती जैसे गंभीर घटनाओ के अपराध पंजीबद्ध है झारखण्ड पुलिस के द्वारा आरोपीगणो के उपर ईनाम की उदघोषणा की गई है। प्रकरण के फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा समन्वय स्थापित कर विभिन्न स्थानो पर विभिन्न टीमें रवाना की गई है प्रकरण के फरार आरोपियो की गिरफ्तारी व माल मशरूका की बरामदगी जल्द से जल्द की जावेगी।
        प्रकरण के मुख्य आरोपी मोनू उर्फ बुकी उर्फ बुकिया उर्फ राजा सोनी निवासी चैनपुर झारखण्ड के खिलाफ पूर्व में पंजीबद्ध अपराधो का संक्षिप्त विवरण :-

  1. गुमला थाना कांड सं0-291/24 दिनांक-30.07.2024 धारा-310(1)/311 BNS (वांछित )
  2. सोनारी थाना कांड सं0-68/24 दिनांक-24.05.24 धारा-395/412 भा0द0वि एवं 25(1)-1(b)a/26/35 आर्म्स ऐक्ट (वांछित)
  3. सुखदेवनगर थाना (रांची) कांड संख्या-328/24 दिनांक 13.06.2024 धार 392 भा०द०वि (वांछित)
  4. शहर थाना (पलामू) कांड सं0-248/20 दिनांक-20.09.2020 धारा-392 धारा-395/412 भा0द0वि
  5. चैनपुर थाना कांड सं0-256/18 दिनांक- धारा-392 भा0द0वि
  6. चैनपुर थाना कांड संख्या 122/23 दिनांक 18.05.2023 धारा 392 आईपीसी के तहत
  7. चैनपुर थाना कांड सं0-08/23 दिनांक-05.01.2023 धारा-392 भा0द0वि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!