September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्राम धांधपुर के छिंदियाडाँड़ से परसवार पहुंच मार्ग के बदहाल सड़क पर फँसा स्कूल बस,,,छोटे छोटे बच्चे घंटो रहे परेशान…

राजपुर। बारिश की वजह से मुख्य सड़क सहित गाँवो की भी सड़क बदहाल स्थिति में पहुँच गया है।बारिश से गाँवों की कच्ची सड़क का ये हाल है कि वाहनों सहित ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।ऐसा ही एक मामला देखने को आया है जब एक स्कूल बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी तो वह कीचड़ में बुरी तरह से फंस गई और पलटते पलटते बची।


         बारिश से सभी सड़कों की स्थिति बदहाल हो गई है।ग्रामीण इलाकों में कच्ची सड़क का हाल बदहाल है बारिश से सड़के कीचड़ में तब्दील हो गई है।सड़को पर वाहने तो क्या पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ऐसा एक मामला सामने आया है जब एक स्कूल बस छोटे बच्चों को स्कुल से लेकर घर छोड़ने जा रही थी तभी कीचड़ में बुरी तरह से फंस गई और पलटते पलटते बची। मामला ग्राम पंचायत धंधापुर के छिंदियाडाँड़ से परसवार जाने वाली सड़क का है। सड़क का हाल ऐसा है कि वाहनों सहित पैदल चलने वालों को भी भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।इस खस्ताहाल सड़क में जब बाल भारती पब्लिक स्कूल खुखरी की बस बच्चों को लेकर धंधापुर छिंदिया डाड़ एवं परसवार से रेवतपुर जा रही थी तो बस इस कदर कीचड़ में फंसी की बस पलटते पलटते बाल बाल बची।बस में छोटे छोटे बच्चे सवार थे गनीमत रही कि इस घटना में किसी बच्चे को कुछ नही हुआ। बस के कीचड़ में फंसने की वजह से बच्चे काफी देर तक परेशान रहे। घटना के बाद ग्रामीणों की सहयोग से ट्रेक्टर बुलाकर ट्रेक्टर से बस को खींचकर कीचड़ से किसी तरह बाहर निकाला गया जिसके बाद बस स्कुली बच्चों को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुई।
छिंदिया एवं छिंदिया डाँड़ से परसवार पहुंच मार्ग में कच्ची सड़क के बदहाल स्थिति के कारण लोग आए दिन परेशान रहते हैं।वहीँ जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि अगर तत्काल सड़क का मरम्मत नही कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे।
देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!