November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

दुर्गा पुजा मनाने समिति की बैठक आयोजित,,,सुरेश सोनी बने समिति के अध्यक्ष…

राजपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में दुर्गा पूजा मनाने के लिए सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक गाँधी चौक में आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने सर्वसम्मति से बुढाबग़ीचा निवासी सुरेश सोनी को इस वर्ष दुर्गा पूजा मनाने हेतु सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चुना गया है।
      दुर्गा पूजा आने में महज कुछ ही दिन शेष रह गया है इसके लिए अब समिति द्वारा तैयारीयां भी प्रारंभ कर दी है। नगर में प्रतिवर्ष गाँधी चौक में सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। नौ दिन चलने वाले इस दुर्गोत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।इसके लिए गाँधी चौक पर भव्य दुर्गा पंडाल का निर्माण किया जाता है और नगर को भी आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाता है। दुर्गोत्सव पर पूरा नगर भक्तिमय रहता है।इस वर्ष भी नगर में भव्य रूप से दुर्गोत्सव मनाने के लिए सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तैयारी कर रही है।इस आशय से आज गांधी चौक पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में दुर्गा पूजा मनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने सर्वसम्मति से समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले सुरेश सोनी को समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!