September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

नाम बदलकर रह रहे संदिग्ध युवक गिरफ्तार,,पुलिस जाँच में हो सकता है बड़ा खुलासा…

राजपुर। थाना क्षेत्र में एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति विगत दो माह से अपना नाम बदलकर संदिग्ध रूप से रह रहा था। पुलिस ने संदिग्ध रूप से रह रहे उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। उक्त व्यक्ति विगत दो माह से नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 03 के बरहा पतरा में अपना नाम बदलकर रह रहा था।
जानकारी के अनुसार झारखंड के विल रामपुर पोस्ट हरिगावां मझियान हरि गांव गढ़वा जिला झारखंड निवासी मुस्ताक अंसारी पिता सलामत शेख विगत दो माह से नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03 के बरहा पतरा में अपना नाम बदलकर शेखर दुबे के नाम से वार्ड में एक घर पर रह रहा था।उक्त युवक ने अपने आपको रिटायर्ड आर्मी बताता था। उक्त युवक ने मकान मालिक को अपने झांसे में लेकर उससे लगभग तीन लाख रुपये की भी ठगी की है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद बीती रात उक्त युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है कि उक्त युवक अपना नाम बदलकर यहां क्यों रह रहा था और उसका मकसद क्या था। मामले की जानकारी होने के बाद बलरामपुर एसपी डॉ लाल उमेद सिंह स्वयं राजपुर थाना पहुंचे हैं एवं मामले की तहकीकत कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी लगते हैं नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह सहित आरएसएस के कार्यकर्ता हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता सहित अन्य लोग थाना पहुंचकर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। अब देखने वाली बात यह होगी कि उक्त व्यक्ति अपना नाम बदलकर यहाँ क्यों रह रहा था और उसका मकसद क्या था या किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!