September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनाराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

पुलिस की सक्रियता से शातिर ठग गिरफ्तार,,,नाम बदलकर युवक मकान मालिक से की तीन लाख की ठगी…

राजपुर। थाना क्षेत्र में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति विगत दो माह से अपना नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस ने संदिग्ध रूप से रह रहे उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। उक्त व्यक्ति विगत दो माह से नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 03 के बरहा पतरा में अपना नाम बदलकर रह रहा था और मकान मालिक से ही तीन लाख का धोखाधड़ी किया।
   जानकारी के अनुसार प्रार्थी वार्ड 03 निवासी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सितंबर 2023 में इसके पास एक व्यक्ति आया और बोला कि मैं आर्मी का फौजी हूँ, शंकरगढ़ में जॉब करता हूँ, तथा अपना नाम शेखर कुमार दुबे बताया तो उसे रहने के लिए अपना मकान किराये पर दे दिया। रहते-रहते आरोपी मकान मालिक के साथ घुल मिल गया तथा उसे परिवार का सदस्य की तरह मानने लगा। फिर एक दिन आरोपी मकान मालिक से बोला कि मेरे घर में मां का तबियत खराब है, पैसे की जरुरत है, बोलकर मकान मालिक से लगभग 3,00000.00 / रुपये (तीन लाख रुपये) का ठगी कर लिया। 28.11.023 को जब मकान मालिक को पता चला कि उसका वास्तविक नाम मुस्ताक अंसारी पिता सलामत शेख उम्र 39 वर्ष साकिन बिडाण्डा थाना मझिआंव जिला गढ़वा (झारखण्ड) का रहने वाला है,तब उसने थाना राजपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।वहीँ मामला संज्ञान में आने के बाद बलरामपुर एसपी डॉ लाल उमेद सिंह तत्काल स्वंय मामले की तहकीकात में लिए राजपुर पहुंचे जहाँ मामले में एक एक बारीकियों की जाँच पड़ताल की। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पूर्व में ही जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय रुप से बाहर से क्षेत्र में आकर किराये में रहने वाले बाहरी व्यक्ति व संदिग्ध लोगो पर नजर रखने एवं मकान मालिको से किराये का फार्म भरकर थाना में जमा कराने हेतु आदेश दिया गया था। वही इस मामले में राजपुर पुलिस द्वारा आरोपी मुस्ताक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी मुस्ताक अंसारी से ठगी के रकम से खरीदा हुआ 01 नग प्लसर मोटर सायकल  कीमत 1,50,000.00 रुपये को तथा 02 नग मोबाईल कीमत 50,000.00/  रुपये को जप्त किया गया है। इस पुरे कार्यवाही में उप निरी. प्रमोद पाण्डेय, प्रआर श्याम लाल भगत, दीपचंद सिंह, आर. संजय जायसवाल, शैलेन्द्र तिवारी, लखेश्वर पैकरा, जनकधारी सेन, सैनिक सुशील यादव का विशेष योगदान रहा ।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!