September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन नाली की ऊँचाई का विरोध,,,सरगुजा सांसद ने मौके पर पहुँचकर लिया जायजा…

राजपुर। नगरीय क्षेत्र में एनएच 343 पर हो रहे नाली निर्माण को लेकर नागरिकों के विरोध के बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने मंगलवार को मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।

      राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में राजपुर नगर में बन रहे नाली के ऊंचाई को लेकर नगरवासियों के कुछ लोगों के विरोध के बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने राजपुर नगरीय क्षेत्र में एनएच् 343 में बन रहे नाली का निरीक्षण किया।उन्होंने महामाया हीरो शो रूम से रेस्ट हाउस तक पैदल चलकर एनएच विभाग द्वारा बनाये जा रहे नाली का निरीक्षण किया। राजपुर नगर के कुछ लोगों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे नाली को ऊँचाई को लेकर आपत्ति दर्ज की जा रही है कि बन रहे नाली के कारण उनके घर काफी नीचे हो जा रहा है जिससे उनका व्यापार प्रभावित होगा वहीँ घरों के पानी का भी निकासी नही हो पायेगा। नगर वासियों के विरोध के बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के ईई एसडीओ सब इंजीनियर एवँ ठेकेदार ने नगरवासियों से बातचीत की। सरगुजा सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से उनकी ड्राइंग डिजाइन की जानकारी ली तथा अधिकारियों से नाली की ऊंचाई को लेकर आवश्यक चर्चा की।

    करीब दो घंटे तक सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों व नगर वासियों के चर्चा के बाद नगर वासियों को यह आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अधिकारियों से नाली की ऊंचाई को लेकर चर्चा की जाएगी और संभव होगा तो नाली की ऊंचाई कम की जाएगी।सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने ठेकेदार से दो दिनों के लिए नाली निर्माण कार्य रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि दो दिन में राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अधिकारियों से चर्चा के पश्चात नाली निर्माण का काम प्रारंभ करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!