
राजपुर। त्रिस्तरी पंचायत चुनाव में अब कुछ ही घंटे शेष रह गया है। पंचायतों में चुनावी शोरगुल अब थम चुका है,उम्मीदवार केवल डोर टू डोर जाकर लोगों से संपर्क करने में लगे हुए हैं। इस डोर टू डोर संपर्क के दौरान उम्मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाने कई तरह के प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं,ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ के सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों ने जनसंपर्क के दौरान पैसा बाँटते नजर आए।पैसे बांटने की जानकारी लगते ही आसपास के महिलाएं एवं पुरुष काफी संख्या में एकत्रित होकर पैसे बांट रही महिलाओं को मौके पर पकड़ा इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी।सूचना पर पहुँची पुलिस की टीम ने पैसे बाँट रही दोनो महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई है।
ग्राम पंचायत में पंच सरपंच जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य हेतु 17 फरवरी को मतदान होना है ऐसे में 15 फरवरी शाम से ही लाउड स्पीकरों के माध्यम से प्रचार प्रसार थम गया है। उम्मीदवार अब केवल घर-घर जाकर जनसंपर्क करने में लगे हैं। मतदान तिथि के एक दिन पूर्व उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं को हर संभव अपने पक्ष में रिझाने पर लगे हुए हैं। कहते हैं मतदान के पूर्व रात्रि कत्ल की रात मानी जाती है जहां उम्मीदवार एवं उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं को लुभाने के लिए कपड़ा महुआ शराब पैसे सहित अन्य सामग्रियों के माध्यम से हर संभव लुभाने का प्रयास करते हैं। ऐसे ही एक मामला ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ का सामने आया है जहां मतदान के एक दिन पूर्व सरपंच पद के उम्मीदवार मीरा खेस के समर्थक मतदाताओं को रिझाने के लिए पैसे बांटने का काम कर रही थी।
ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ के सरपंच पद के प्रत्याशी मीरा खेस के समर्थक ग्राम चंद्रगढ़ के सरनापारा में सरपंच को वोट देने के लिए मतदाताओं को पैसे बांटने का काम कर रही थी। मामला तब बिगड़ा जब कुछ लोगों को पैसा नहीं मिला।जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते वहां अन्य ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि चेहरा देखकर सरपंच पद के प्रत्याशी मीरा खेस के समर्थक संगीता एवं मंजु द्वारा प्रति वोट 200 से ₹400 बांट रही थी। वहीं कुछ ग्रामीणों ने पैसा लेने के बात भी स्वीकार की है। ग्रामीणों के विरोध के बाद इसकी सूचना राजपुर पुलिस थाने को दी गई जिसके बाद राजपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पैसे बांट रही दोनों ही महिलाओं को पकड़ कर थाने ले आई है अब देखना यह होगा की इस मामले में किस तरह की कार्रवाई होती है।
इस मामले में राजपुर थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैसे बाँट रही दोनो महिलाओं को थाने लाया गया था। चूंकि यह चुनाव से जुड़ा मामला इसलिए दोनो महिलाओं को चुनाव अधिकारी तहसीलदार राजपुर के पास भेज दिया गया है जैसा निर्देश मिलेगा कार्यवाही की जाएगी।
देखें ग्रामीणों ने क्या कहा :-



