September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मतदान दलों को किया गया मतदान सामग्री का वितरण,, 02 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग,,,मतदान तिथि को रहेगा सार्वजनिक अवकाश…

बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत पहले चरण में राजपुर, शंकरगढ़ व कुसमी में 17 फरवरी 2025 को मतदान होना है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री लोकेश कुमार की उपस्थिति में जनपद पंचायत कुसमी के अंतर्गत बने स्ट्रांग रूम में मतदान कराने हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी से मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया है। इस दौरान प्रेक्षक श्री कुमार के द्वारा कुसमी में निर्वाचन के तैयारी के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही सेक्टर अधिकारियों से मतदान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
          साथ ही राजपुर एवं शंकरगढ़ में पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया है। इस अवसर पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी व निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


           त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत 17 फरवरी को राजपुर, शंकरगढ़ व कुसमी में मतदान होना है। जिसके लिए राजपुर में 197, शंकरगढ़ में 136 व कुसमी में 156 कुल 489 मतदान केन्द्र बनाये गए है। जिसके लिए कुल 2056 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके अंतर्गत शंकरगढ़ में 572, राजपुर में 828, कुसमी में 656 मतदान कर्मचारी प्रथम चरण में मतदान करवायेंगे। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गई है। साथ ही मतदान दिवस 17 फरवरी को तीनों जनपदों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राजपुर, कुसमी, शंकरगढ़ जनपद अंतर्गत जिले के 02 लाख 15 हजार 38 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद पंचायत राजपुर क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 82 हजार 02 है। इसके अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 40 हजार 309, महिला मतदाताओं की संख्या 41 हजार 693 है। जनपद पंचायत क्षेत्र कुसमी में मतदाताओं की संख्या 76 हजार 552 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 38 हजार 194, महिला मतदाताओं की संख्या 38 हजार 357 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 1 है।
       जनपद पंचायत क्षेत्र शंकरगढ़ में मतदाताओं की संख्या 56 हजार 484 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 27 हजार 881, महिला मतदाताओं की संख्या 28 हजार 603 है।
मतदान तिथि को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित :- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अंतर्गत प्रथम चरण में 17 फरवरी को मतदान होना है। जिसके अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज में भी पहले चरण में 17 फरवरी को राजपुर, शंकरगढ़ तथा कुसमी में मतदान होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान तिथि संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। जिसके लिए मतदान तिथि सोमवार 17 फरवरी 2025 को राजपुर, शंकरगढ़ तथा कुसमी क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!