September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासीतापुरसुरजपुर

बुढाबग़ीचा जनपद सदस्य के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को रिकॉर्ड मतों से किया पराजित,,,जनताओं के प्रति जताया आभार…

राजपुर। भारी गहमागहमी के बीच 17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई है।पंचायतों में पंच सरपंच जनपद सदस्य सहित जिला पंचायत सदस्य हेतु सभी मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पश्चात मतदान केंद्रों में ही मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई।इस चुनाव में नगर से सटे बुढाबग़ीचा जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 में भारी गहमा गहमी देखी गई। इस क्षेत्र से जनपद सदस्य के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज किया है।
           त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया 17 फरवरी को समाप्त हो गई है। पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया में राजपुर नगर से सटे जनपद क्षेत्र बूढ़ा बगीचा में भारी गहमागहमी देखने को मिली।जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 से जहाँ भाजपा से समर्थित प्रत्याशी आकाश अग्रवाल मैदान में थे वहीँ दूसरी ओर कांग्रेस से समर्थित उम्मीदवार नीरज तिवारी थे।पूरे राजपुर जनपद सदस्य सीट में सबसे चर्चित सीट जनपद सदस्य क्षेत्र बुढाबग़ीचा थी।एक ओर पुर्व जनपद सदस्य एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्र नीरज तिवारी थे जो की पुर्व में जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 से भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष को हराकर जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे,तो वहीं दूसरी ओर एक समाज सेवी व कंबल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध अशोक अग्रवाल(कोढ़ी) के पुत्र आकाश अग्रवाल मैदान में आमने सामने थे।इस चुनाव में जहाँ एक ओर अपने सरल सहज स्वभाव व व्यक्तित्व के धनी नीरज तिवारी थे तो वहीँ दूसरी ओर क्षेत्र में लोगो के लिए हर समय खड़े रहने वाले समाज सेवक व गरीबों में कम्बल व साड़ी बाँटने सहित अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने वाले अशोक अग्रवाल के पुत्र आकाश अग्रवाल खड़े थे। इस जनपद सदस्य के चुनाव में जनताओं ने आकाश अग्रवाल को भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया जिसके बदौलत आकाश अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी नीरज तिवारी के एक हजार से ज्यादा मतों से पराजित कर एक रिकार्ड बनाया है।आकाश अग्रवाल के पिता अशोक अग्रवाल विगत कई वर्षों से बुढाबग़ीचा जनपद क्षेत्र में लगातार जनताओं के बीच रहे हैं।वे जनताओं के मूलभूत सुविधाओं के लिए कई ऐसे कार्य किये हैं जिसका उन्हें इस चुनाव में लाभ मिला है।
           इस चुनाव में नामांकन के पुर्व से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि आकाश अग्रवाल को उनके पिता द्वारा क्षेत्रों में की गई समाज सेवा का लाभ मिलेगा और वे इस क्षेत्र से एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में होगे।चुनाव में मतगणना से यह साफ भी हो गया कि आकाश अग्रवाल को जनता ने अपना भरपूर सहयोग और आशीर्वाद दिया जिससे वे अपने प्रतिद्वंद्वी को रिकॉर्ड मतों से पराजित करने में सफलता हासिल कर पाए।आकाश अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक जीत पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त जनताओं को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!