November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शंकरगढ़ पुलिस का अनुठा पहल,,,दोपहिया वाहन चालकों को सीधे फ़ाईन करने के बजाय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे दिया अवसर…

शंकरगढ़/राजपुर। जिला प्रशासन बलरामपुर द्वारा आज से लागू “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान को सफल बनाने हेतु थाना शंकरगढ़ क्षेत्र में विशेष पहल की गई।

       एम.वी.ए. एक्ट के अंतर्गत बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को सीधे फाइन करने के बजाय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक अवसर दिया गया। जिन वाहन चालकों ने मौके पर ही हेलमेट खरीदा और लाकर दिखाया, उन्हें बिना फाइन किए छोड़ दिया गया।

        इस अनूठी पहल से वाहन चालकों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी क्योंकि फाइन कटने की बजाय उन्हें सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट प्राप्त हुआ। वहीं, जिन लोगों ने स्वयं स्वीकार किया कि उनके पास घर पर हेलमेट है लेकिन उसका उपयोग नहीं कर रहे थे, उनकी स्वेच्छा से फाइन की कार्यवाही की गई।

       थाना शंकरगढ़ क्षेत्र में इस नवाचारपूर्ण कार्यवाही की व्यापक चर्चा हो रही है। क्षेत्रवासी इसे एक सराहनीय कदम मानते हुए अभियान की सफलता और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की दिशा में इसे प्रभावी मान रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!