September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आज होगा असत्य पर सत्य की जीत,,,रावण दहन को लेकर युवाओं ने की व्यापक तैयारी…

राजपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजपुर के महुआपारा खेल मैदान में रावण दहन की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान की झांकी मां महामाया प्रांगण से निकलकर रावण दहन स्थल पर पहुंचेगी जहां रावण दहन किया जाएगा।

        नवरात्र के समाप्त होते ही अब रावण दहन की तैयारी पूरे जोरों पर है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग 70 फीट का रावण बनाया गया है। राजपुर के महुआपारा स्थित हाई स्कूल खेल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम विजय दशमी गुरुवार की देर शाम किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान राजपुर के मां महामाया प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान जी की झांकी मां महामाया मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के बाद राजपुर नगर में भ्रमण पश्चात महुआपारा स्थित खेल मैदान में पहुंचेगी जहां पूजा अर्चना पश्चात रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। रावण दहन समिति के युवाओं द्वारा लगभग 70 फीट का रावण बनाया गया है जिसकी तैयारी भी लगभग पूर्ण कर ली गई है।

       नगर में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में होने वाले भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी एक्टिव मोड में है। रावण दहन के दौरान आवश्यक सुरक्षाओं को लेकर पुलिस प्रशासन ने समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं और रावण की प्रतिमा के आसपास आवश्यक बैरिकेट्स करने की भी निर्देश दिए गए हैं ताकि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान होने वाली आतिशबाजी से किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो।

      रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर के यश अग्रवाल, आयुष जायसवाल, आदित्य विभु जायसवाल, अनुभव गुप्ता,पंकज ठाकुर,मंत्र गोयल, कवच गोयल,मयंक गोयल ,अर्पित दुबे,निशांत गुप्ता , वंश अग्रवाल ,अनंत अग्रवाल,आर्यन सिंह,यश सोनी,नमन बंसल, अक्षत दुबे,लक्ष्या पाण्डेय (चीकू), समर्थ गुप्ता, रौनक गुप्ता, हनी सिंह, मनी सिंह, डुग्गू गोयल एवं अन्य सहयोगियों के विशेष योगदान है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!