September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

रावण दहन व दुर्गा विसर्जन के लेकर अहम बैठक,,,नगर में मोटरसाइकिल रैली निकालकर “नो हेलमेट नो पेट्रोल” का दिया संदेश…

राजपुर। दुर्गा विसर्जन एवँ रावण दहन को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न।विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा।

       नगर में दुर्गा पूजा विसर्जन एवँ रावण दहन को लेकर बुधवार को राजपुर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजपुर एसडीएम ने की।बैठक में दुर्गा विसर्जन को लेकर चर्चा की गई।विसर्जन करने के दौरान यह बात सामने आई कि विसर्जन के दौरान माँ दुर्गा की प्रतिमा की ऊँचाई अधिक होने के कारण कई जगहों पर बिजली की तार सड़क पार होने और उसकी ऊँचाई कम होने के कारण व्यवधान उत्पन्न होती है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।दुर्गा पूजन समिति ने राजपुर एसडीएम से विसर्जन के दौरान बिजली विभाग की तैनाती करने व विर्सजन के दौरान बिजली सड़क में पार की गई विधुत तारों को व्यवस्थित करने का निवेदन किया जिससे आसानी से बिना बाधा के दुर्गा विसर्जन किया जा सके।वहीँ रावण दहन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई जिसमें किसी दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए आवश्यक बेरिकेडिंग करने पर चर्चा की गई।

     एसडीएम देवेंद्र प्रधान एवँ थाना प्रभारी भरतद्वाज सिंह एवं ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और सुरक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएँगी। उन्होंने समिति के सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और रात्रि होने से पहले विषर्जन किया जाए।

    बैठक पश्चात राजपुर एसडीएम तहसीलदार तथा सभी जनप्रतिनिधिगण एवँ पुलिस कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट पहनकर पुरे नगर में मोटरसाइकिल रैली निकाली।रैली के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट नो पेट्रोल के नियम को कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि बिना हेलमेट के यदि पेट्रोल दिया जाएगा तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

   इस दौरान राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान तहसीलदार सालिक राम गुप्ता थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल सुरेश सोनी प्रदीप जायसवाल पंकज गुप्ता संतोष तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण स्थानीय नागरिकगण एवँ पुलिस के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!