July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद सभागार में वृद्धजनों का सम्मान समारोह,,,शाल श्रीफल देकर किया गया सम्मानित…

राजपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर राजपुर जनपद पंचायत सभागार में वृद्ध जनों का सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने जनपद क्षेत्र से आए सैकड़ो वृद्ध जनों का फूल माला और साल श्रीफल देकर सम्मानित किया।

    1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है इस कड़ी में बुधवार को राजपुर जनपद कार्यालय के सभागार में वृद्ध जनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा सरकार जब से आई है तब से वृद्धों और निशक्तजनों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए योजना चलाया जा रहा है। भाजपा की सरकार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है जिसके तहत सार्वजनिक जगह अस्पतालों सामुदायिक भवनों व अन्य जगहों पर जनप्रतिनिधिगण अपनी सेवा देते हुए साफ-सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रख कर चल रही है जब से भाजपा सरकार आई है तभी से वृद्ध जनों के लिए चाहे वह तीर्थ स्थल का भ्रमण करना हो चाहे पेंशन हो चाहे उनकी कोई भी मूलभूत सुविधा हो सबको ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

   कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वृद्ध जनों ने अपने-अपने जीवन के अनुभव साझा किया। इस अवसर पर जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सैकड़ो वृद्ध जनों को फूल माला पहनाते हुए साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान  प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि व जनपद सदस्य शिवनाथ जायसवाल जनपद सदस्य बसंती भगत कैलाश अग्रवाल अंकुर गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे करारोपण अधिकारी फुल मोहन राम लक्ष्मी मिश्रा शोभना एक्का सहित ग्राम पंचायत सचिव एवँ जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लगभग सौ से भी अधिक वृद्ध जन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!