September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्ट्रीट लाइट की रौशनी से जगमगाया शहर,,,अब गली चौराहों में नहीं रहता है अँधेरा…

राजपुर। नगर में लगातार स्ट्रीट लाइटों के बंद होने के शिकायतों के बाद सोमवार को ठेकेदार स्वयं नगर में पहुँचकर लगाए गए स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया।

      नगर में लाखों रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइटें सहित हाई मास्क लाइट लगाई गई है।लाइटों के लगाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है परंतु वार्ड पार्षदों व अन्य वार्ड वासियों द्वारा नगर में लगे लाइटों के बंद होने की शिकायत की जा रही थी।स्ट्रीट लाइटों के बंद होने की शिकायत पर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल ने लाइटों को सुधारने हेतु ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया था। जिसके बाद सोमवार को ठेकेदार स्वयं वार्डों में भ्रमण कर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का सर्वे किया। ठेकेदार सचिन गर्ग ने नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05,06,08,10,11,13,14,15 सहित ओकरा कोठिपत्थल में लगे स्ट्रीट लाइट सहित हाई मास्क लाइट का जायजा लिया। जब ठेकेदार के साथ नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह व उपअभियंता अभिषेक एक्का एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न वार्डों में लगे स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया तो नगर में लगाए गए कुछ लाइटों को छोड़कर अधिकांश स्ट्रीट लाइटें जलती हुई पाई गई। भ्रमण के दौरान बंद पड़े लाइटों को ठेकेदार ने जल्द सुधार करने की बात कही है वहीँ वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के लिए टाइमर भी लगाने की बात भी कही है। वहीँ भ्रमण पश्चात जनप्रतिनिधियों व नपं अधिकारी ने संतोष जताते हुए कहा कि लाइटें लगने के बाद पुरा नगर रोशनी से जगमगा रहा है।

           इस संबंध में नगर पंचायत के उपअभियंता अभिषेक एक्का ने कहा कि ठेकेदार व जनप्रतिनिधियों के साथ बीती रात वार्डों में लगे स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान लगभग 98 प्रतिशत लाइटें सही पाया गया।लाइटों का काम गुणवत्तापूर्ण किया गया है।चार पाँच लाइटों में कार्बन आने के कारण बंद थी जिसे ठेकेदार को बोलकर मरम्मत हेतु कहा गया है।

       नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि रात में सभी लोग वार्डों में लगे स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी लाइटें सही पाई गई है चार पांच लाईटें खराब थी उसे सुधारने तथा खंभों में टाइमर लगाने हेतु ठेकेदार को बोला गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!