September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में हुई झमाझम बारिश से सड़को में जलभराव की स्थिति,,,घरों में घुसा पानी…

राजपुर। नगर में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखी गई। प्री मानसून की बारिश से हुए जलभराव से नालियों में समुचित निकासी नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया।

   मंगलवार को राजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई।लगभग एक घंटे के बारिश ने नगर पंचायत में पानी निकासी की पोल खुल गई।बारिश के कारण जलभराव की स्थिति सबसे ज्यादा वार्ड क्रमांक 09 में पुराने पोस्ट ऑफिस के पास रही। नालियो में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी मुख्य सड़क में इतना भर गया कि पानी सड़को से होकर वार्ड पार्षद राजन त्रिपाठी के घर में घुस गया। अचानक हुए बारिश से सड़कों पर जलभराव व घरों में पानी घुसने की जानकारी लगते ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह सीएमओ रविंद्र लाल उपअभियंता अभिषेक एक्का ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। 

     आपको बता दे कि बारिश के पुर्व नगर पंचायत द्वारा प्रतिवर्ष नालियों की साफ सफाई कराया जाता है इस वर्ष भी नालियों की सफाई की जानी थी परंतु नालियों के सफाई के पुर्व ही अचानक हुए बारिश से जलभराव की स्थिति उतपन्न हो गई और पानी घरों में घुस गई।वहीँ इस संबंध में नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि नालियों की सफाई के लिए तैयारी की जा रही है परंतु आज अचानक हुए बारिश से जलभराव की स्थिति उतपन्न हो गई।जल्द ही नालियों की सफाई का कार्य कराया जाएगा ताकि आने वाले समय मे बारिश के पानी का समुचित निकासी हो सके।

      इस संबंध में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल ने कहा कि घर मे पानी घुसने की जानकारी लगने पर मौके का मुवायना किया गया।वहाँ पर नाली सड़क से ऊँचा है और नाली को स्लैब से ढँक दिया गया है।सड़क का पानी नाली में नहीं जाकर घरों में घुस रहा है।कल से नालियों का स्लैब को हटाकर नालियों की साफ सफ़ाई कराई जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!