May 15, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शंकरगढ़ कुसमी सहकारी बैंक में कर्मचारियों ने किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा,,,11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा जेल…

बलरामपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अम्बिकापुर की शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आपसी मिलीभगत व कूटरचना कर षडयंत्र पूर्वक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए विभिन्न फर्जी बैंक एकाउंट में करोड़ों की रकम ट्रांसफर कर गबन एवं वित्तीय अनियमितता करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अन्य कई फर्जी बैंक एकाउंट एवं व्यक्तियों की संलिप्तता की जाँच की जा रही।

         मामले में कुसमी निवासी अरविन्द श्रीवास्तव पिता स्व० श्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव उम्र 55 वर्ष ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा बलरामपुर में प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी के पद पर कार्यरत है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर द्वारा सहकारी बैंक शाखा कुसमी व शंकरगढ़ में हुई अनियिमितता के संबंध में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने हेतु निर्देर्शित किया गया है।

        प्रार्थी द्वारा बताया गया कि जनवरी माह में नाबार्ड द्वारा ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें सीईओ जनपद पंचायत के शिकायत पत्र का उल्लेख था जिसमें तीन बैंक एकाउंट में संदिग्ध लेन-देन और बड़ा आर्थिक घोटाला शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में हुआ है। शिकायत प्राप्त होने उपरांत बैक विभाग की ओर से शाखा कुसमी और शंकरगढ़ अंतर्गत समितियों के खातों में हुई अनियमितता की जांच के लिए जांच दल गठित किया गया था। किन्तु जाँच दल द्वारा जाँच नहीं किये जाने से बैंक के सी.ए. नवीन उपाध्याय एण्ड एसोसियट से फ्लैस ऑडिट रिपोर्ट चाही गई थी। प्राप्त फ्लैस ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न बैंक खातों में कुल 23,74,05,608 रू का वित्तीय अनियमितता किया जाना दर्शाया गया है।

       उपरोक्त तारतम्य में दिनांक 04/02/2025 को जांच दल का गठन किया गया था, जिसने अपना जांच प्रतिवेदन दिनांक 04/04/2025 को प्रस्तुत किया। जांच प्रतिवेदन के अवलोकन पर पाया गया कि, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर के शंकरगढ़ एवं कुसमी ब्रांच के 03 बैंक एकाउंट में फर्जीवाड़ा गबन एवं वित्तीय अनियमितता पाई गई है।

01. शाखा कुसमी का Mr. AJSS SAMITI JAMDI SHAN ACCOUNT के अवलोकन पर पाया गया कि, एकाउंट का केवाईसी दस्तावेज एकाउंट ओपनिंग फार्म एवं सिग्नेचर उवलब्ध नहीं हैं। एकाउंट के क्रेडिट एवं डेबिट स्टेटमेंट में बिना किसी वाउचर एवं सहायक दस्तावेज या अधिकार पत्र के 19, 24,13,880 रूपये के केडिट ट्रांजेक्सन एवं 19,22,73,908 रुपये के डेबिट ट्रांजेक्सन किए गए हैं, जो कि विभिन्न किसानों के डीएमआर कैश एकाउंट विभिन्न ग्राम पंचायत के खाते एवं समितियों के केसीसी एकाउंट, एमटी लोन एवं गोडाउन लोन एवं निजी बचत खाते और नगद आहरण पाए गए। जो वाउचर उपलब्ध हैं उन सभी में खाता धारक स्थान पर नाम हस्ताक्षर एवं अगुंठा आदि AJSS SAMITI JAMDI SHAN के अधिकृत अधिकारी के ना होकर अन्य व्यक्तियों के पाए गए। AJSS SAMITI JAMDI SHAN के सहायक प्रबंधक द्वारा भी यह एकाउंट पूर्ण रूप से फर्जी होना एवं एकाउंट के संबंध कोई जानकारी नहीं होना बताया गया है।

02. जमुना अलंकार नामक एकाउंट में NEFT ट्रांजेक्सन से कुल 1,82,02,000 रूपये राशि स्थानांतरित की गई है, जिसमें कुल 52 ट्रांजेक्सन में 44 ट्रांजेक्सन में वाउचर व सहायक दस्तावेजों का आभाव पाया गया है।

03. शाखा कुसमी के नरेगा धनेशपुर के एकाउंट के अवलोकन पर केवाईसी सिग्नेचर, एकाउंट ओपनिंग फार्म इत्यादि सीबीएस सिस्टम में उपलब्ध नहीं हैं तथा क्रेडिट एवं डेबिट ट्राजेक्सन के अवलोकन पर कई ट्रांजेक्सन में वाउचर या सहायक दस्तावेज का आभाव पाया गया एवं जो वाउचर उपलब्ध हैं सभी में खाता धारक के स्थान पर नाम हस्ताक्षर एवं अगूंठा आदि नरेगा धनेशपुर के अधिकृत अधिकारी के ना होकर अन्य व्यक्तियों के पाए गए। एकाउंट में कुल 3, 19,21,966 रूपये के ट्रांजेक्सन पाए गए।

04. शाखा शंकरगढ़ का Mr. CEO JANPAD PANCHAYAT SHANKARGARH ACCOUNT के अवलोकन पर पाया गया कि, इस एकाउंट के केवाइसी दस्तावेज अनुपलब्ध है एवं क्रेडिट एवं डेबिड ट्रांजेक्सन के अवलोकन पर विभिन्न किसानों के डीएमआर कैश एकाउंट से राशि स्थानांतरित कर कुल 91,57,000 रूपये उपरोक्त खाते में जमा की गई है। जनपद पंचायत शंकरगढ़ के सीईओ ने अपने प्रतिवेदन में कहा है कि यह खाता जनपद पंचायत शंकरगढ़ का नहीं एवं पूर्ण रूप से फर्जी है।

    इस प्रकार उपरोक्त खातों में कुलराशि 23,74,05,608 रूपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई जो कि, गबन करने के आशय से फर्जीवाड़ा कर किया जाना प्रथम दृष्टिया पाया गया है।

         जाँच के दौरान ही दिनांक 13.02.25 के द्वारा विशेष अंकेक्षण हेतु नियुक्त टंक खत्री एण्ड एसोसियट को नियुक्त कर अंकेक्षण करने हेतु निर्देश दिये जाने पर सी.ए. द्वारा विशेष अंकेक्षण दिनांक 05.04.2025 दिया गया जिसमें पूर्व के जाँच किये गये बैंक खातों के अलावा बैंक खाता धारक अशोक सोनी में 1,36,95, 199.93 रू, खाता धारक प्रकाश कुमार सिंह में 46,44,841 रू तथा खाता धारक सुदेश कुमार यादव में 96,36,814 रु एवं एन. ई.एफ.टी महामाया कंस्ट्रक्शन में 30,00,000 रू का अवैध अंतरण होना पाते हुये कुल 26,47,82,462.93 रूपये की आर्थिक अनियमितता होना पाया गया है।

         उपरोक्त रकम की हेरा फेरी बैंक कर्मी विकास चन्द पाण्डवी, अशोक कुमार सोनी, एतबल सिंह, विजय कुमार उईके, सबल साय, जगदीश प्रसाद, तबारक अली, लक्ष्मण देवांगन एवं राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय तथा फर्जी खातों के माध्यम लाभार्थी महामाया कंस्ट्रक्शन, जमुना अंलकार, सुदेश कुमार यादव, प्रकाश कुमार सिंह एवं एक अन्य के अलावा फर्जी खाता नरेगा धनेशपुर, सी.ई. जनपद पंचायत शंकरगढ़, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जमड़ी शंकरगढ़ के खाता संचालकों के द्वारा आपसी षड़यंत्र रचते हुये फर्जी दस्तावेजो से फर्जी खाता खोलकर, छलपूर्वक किसानों के के.सी.सी. खाता मे बैंक की राशि को ट्रांसफर कर किसानों के खाता से उपरोक्त वर्णित बैंक खातो में राशि ट्रांसफर कर करोड़ो रूपये की राशि आहरित कर बैंक व शासन को बड़ी क्षति पहुंचाया गया है।

       प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र के आधार पर थाना कुसमी में धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक झा के निर्देश व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के कुशल मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इम्मानुएल लकड़ा के नेतृत्व में प्रकरण के आरोपियों को गिरफतार करने हेतु अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा आपराधिक कृत्य करना स्वीकार करने पर आरोपियों विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना लगातार जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में :- अशोक कुमार सोनी पिता ए. एस. सोनी उम्र 56 वर्ष निवासी शंकरगढ थाना सहायक मुख्य प्रवेक्षक शंकरगढ़, लक्ष्मण प्रसाद देवांगन पिता स्व भगवती प्रसाद उम्र 56 वर्ष निवासी मनेन्द्रगढ़ संस्था प्रबंधक विजय उइके पिता मदीप राम उम्र 50 वर्ष निवासी लोधी थाना बसंतपुर प्रभारी लिपिक शंकरगढ़ तबारक अली पिता स्वा मुबाकरक अली निवासी लखनपर जिला सरगुजा वर्तमान पता नवागढ आलमबाग के पीछे अम्बिकापुर प्रभारी लिपिक, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय पिता वी पी पाण्डे 60 वर्ष निवासी डीसी रोड अम्बिकापुर प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक अम्बिकापुर, सुदेश यादव पिता मुनेश्वर यादव उम्र 30 वर्ष निवासी बचवार थाना शंकरगढ़ समिति सेवक शंकरगढ़,एतबल सिंह पितास्व रामसेवक सिंह 69 वर्ष निवासी तुरना आंवराडाड थाना दरिमा जिला सरगुजा सहायक मुख्य पर्वेक्षक प्रकाश कुमार सिंह पिता विगु सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी शंकरगढ,कम्प्यूटर आपरेटर कुसमी,जगदीश प्रसाद भगत पिता स्व अवधेश प्रसाद भगत उम्र 50 वर्ष निवासी निलकंठपुर थाना कुसमी सहायक लेखा पाल,सबल राय पिता स्व कमला राम उम्र 65 वर्ष निवासी भगवतपुर जिला बलरामपुर सहायक मुख्य प्रवेक्षक / शाखा प्रबंधक कुसमी वरिष्ट पर्वेक्षक विकास चन्द्र पाण्डवी पिता स्व कालीपद पाण्डवी उम्र 70 वर्ष निवासी सुभाष नगर अम्बिकापुर थाना गांधीनगर जिला सरगुजा वरिष्ठ पर्यवेक्षक।

     प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी कुसमी ललित यादव, थाना प्रभारी राजपुर निरी  कुमार चंदन सिंह, चौकी प्रभारी बरियों उनि रविन्द्र प्रताप सिंह, उनि हिम्मत सिंह शेखावत, प्रभारी सायबर सेल, प्रधान आर. नागेन्द्र पाण्डेय, आर. पंकज शर्मा, आकाश तिवारी, प्रशांत भगत, सुखलाल सिंह, मंगल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!