November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

समाधान शिविर में विधायक ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं,,,शिविर में बेहतर कार्य करने पर जनपद सीईओ एवं तहसीलदार को किया सम्मानित…

राजपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में अंतर्गत ग्राम पंचायत ककना के खेल मैदान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के अंतिम चरण में जिले के राजपुर विकास खण्ड के ग्राम ककना स्कूल मैदान में 11 ग्राम पंचायत आरा,अमडीपारा,ककना,बरियों, सिधमा, मदनेश्वरपुर, अखोराखुर्द,बादा,बघिमा, भिलाईखुर्द घटगांव,समाधान शिविर आयोजित हुआ। जिसके तहत प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए में ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों का समाधान कर जानकारी साझा की गई।

       विकासखण्ड राजपुर के कलस्टर ग्राम ककना में आयोजित शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री मुकेश गुप्ता,बरियों मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल शामिल हुए। शिविर में ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जनता के आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी और उनके आवेदनों के आधार पर उनके समस्याओं का निपटारा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनता को अवगत कराया कि शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही समाधान शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों के शीघ्र निराकरण को लेकर आश्वस्त किया गया।  

         ककना में आयोजित समाधान शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा ने कहा कि राजस्व विभाग का सबसे अधिक मामला आया है उन्होंने मामले को जल्द से जल्द निराकरण हेतु तहसीलदार को निर्देशित किया। ग्राम बघिमा के जवाहर का जमीन में पटवारी द्वारा जमीन बढ़ाकर नापने की शिकायत पर विधायक ने पटवारी को मंच पर बुलाया परंतु पटवारी नहीं आई तो नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार कँवर बोले टीम बनाकर जांच करवाएंगे। वहीँ एक व्यक्ति का वन विभाग का मजदूरी भुगतान नहीं मिलने की शिकायत पर विधायक ने वन परिक्षेत्र अधिकारी से भुगतान के बारे में पूछने पर रेंजर ने बताया कि भुगतान की सारी प्रक्रिया पुर्ण कर जा चुकी है कुबेर ऐप के चालु होते ही भुगतान हो जाएगा। ग्राम आखोराखुर्द के विष्णु पहाड़ी कोरवा का राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत पर विधायक ने फूड अधिकारी को तलब कर जबाब माँगा जिस पर फूड विभाग के अधिकारी ने तत्काल बनाने की बात कही है।

       समाधान शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों के प्रभारी को साफ सफाई एवं अस्पताल की अच्छी व्यवस्था रखने को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनपद क्षेत्र में हुए सभी समाधान शिविर का सफल संचालन हेतु जनपद सीईओ अनिल कुमार तिवारी व नयाब तहसीलदार नरेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया। समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिविर में स्टॉलों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली।  

          शिविर में प्रधानमंत्री आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, किसान किताब, वन अधिकार पत्र, लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, राशनकार्ड एवं जैविक बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला सदस्य अनार सिंह, धरमपाल जायसवाल, मुकेश गुप्ता,कमला प्रसाद सांडिल्य, अनिल तिवारी, सतीश सिंह,उदय यादव, सीईओ अनिल कुमार तिवारी, नायाब तहसीलदार नरेंद्र कुमार कँवर,रेंजर महाजन साहू बीएमओ रामप्रसाद राम सुनील जायसवाल, प्यारेलाल जायसवाल सहित संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!