September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सड़क दुर्घटना पर घायल व्यक्ति की जान बचाने वाले लोगों को मिलेगा इनाम,,,प्रशंसा प्रमाण पत्र से भी नवाजा जाएगा…

बलरामपुर। अब सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने पर ‘’राहवीर योजना’’ के तहत ₹25000 तथा प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जायेगा।सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति कैशलेस उपचार योजना के तहत ₹150000 तक की राशि का किसी भी अस्पताल में कैशलेस ईलाज करा सकते हैं। वहीँ गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति को तत्काल सहायता करके दुर्घटना के “स्वर्णिम काल” (गोल्डन आवर) के भीतर अस्पताल अथवा ट्रामा केयर सेंटर में पहुंचाकर चिकित्सा उपचार हेतु पहल कर जान बचाई हो। ऐसे नेक व्यक्ति को प्रति एक घटना में गुड समेरिटेन कहलाएँगे “राहवीर” मिलेंगे 25000/- रुपए इनाम और प्रमाण पत्र ।

           पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निरंतर कार्य करते हुए सभी थाना/ चौकी व यातायात प्रभारी को निर्देशित किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंटबाजी करने वाले, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले, बिना सीट, बेल्ट बिना हेलमेट, ओवर स्पीडिंग, माल वाहक वाहनों में यात्री बैठना इत्यादि के विरुद्ध कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया है जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके इसी परिपेक्ष में जिला बलरामपुर के सभी थाना चौकी अंतर्गत लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

          सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आम जनता को आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की मदद के लिए “राहवीर” योजना प्रारंभ की गई है इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति जो गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति को तत्काल सहायता करके दुर्घटना के “स्वर्णिम काल” (गोल्डन आवर) के भीतर अस्पताल अथवा ट्रामा केयर सेंटर में पहुंचाकर चिकित्सा उपचार हेतु पहल कर जान बचाई हो। ऐसे नेक व्यक्ति को प्रति एक घटना में ₹25000 से पुरस्कृत किया जाएगा। यदि एक से अधिक राहवीरों के द्वारा पीड़ितों की जान बचाते हैं तो पुरस्कार की राशि ₹25000 को उनके बीच बराबर में बांटी जाएगी। प्रत्येक नगद पुरस्कार के साथ “प्रशंसा प्रमाण पत्र” भी दिया जाएगा। प्रत्येक मामलों में पुरस्कार के अलावा योग्य राहवीर को पूरे वर्ष के दौरान चुना जाएगा इसके लिए 10 राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार होंगे और उन्हें ₹100000 का पुरस्कार भी दिया जाएगा। एक राहवीर को वर्ष में अधिकतम पांच बार सम्मानित किया जाएगा।

       इसी तरह सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को दुर्घटना की तारीख से अधिकतम 7 दिन की अवधि के लिए नाम निर्दिष्ट अस्पताल में प्रति पीड़ित 150000 /- रुपए तक की मुफ्त उपचार की पात्रता का प्रावधान भारत सरकार द्वारा किया गया है। 

          इसी परिपेक्ष में है संजय शर्मा अध्यक्ष अंतरज्जीय लीड एजेंसी छत्तीसगढ़ ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार योजना को eDAR पोर्टल्स जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कैशलेस उपचार योजना के तहत RTA पीड़ितों के लिए eDAR पोर्टल से स्वास्थ्य विभाग के एकीकरण पर विशेष बोल दिया गया है। 

कैशलेस उपचार की प्रक्रिया (eDAR पोर्टल एवं स्वास्थ्य विभाग पोर्टल के माध्यम से) 

01. राज्य के सभी अस्पतालों को  eDAR पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। 

2. जब कोई RTA पीड़ित अस्पताल पहुंचता है तो अस्पताल को पहले मरीज को स्थिर (Stabilize) करना होगा और एक के माध्यम से निकटतम पुलिस थाने को जानकारी देनी होगी।   

3. संबंधित पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर जाकर दुर्घटना की पुष्टि करेंगे और यदि घटना सत्य पाई जाती है तो eDAR पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर ( यूनिक एक्सीडेंट आईडी) जेनरेट कर अस्पताल को देंगे।   

4. स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे के भीतर एक्सीडेंट आईडी को NHA पोर्टल पर अपलोड करना होगा जिससे कैशलेस उपचार योजना का लाभ उठाया जासके।

   इस प्रकार योजना का लाभ उठाकर आम जन लाभान्वित हो सकते है साथ ही इससे सड़क दुर्घटनों में मृत्य के आंकड़ो में भी कमी आने की संभावना है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!