September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

बलरामपुर राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला मुख्यालय के दो परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न होगी। परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया को नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख श्री जितेंद्र कुमार डहरे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिले में बनाए गए 02 परीक्षा केन्द्र

राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। जिसके लिए जिले में 02 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें कुल 717 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर (परीक्षा केन्द्र कोड-1801) एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर (परीक्षा केन्द्र कोड-1802) में दो पालियों में (प्रथम पाली, प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 एवं द्वितीय पाली, दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक) आयोजित होगी।

उड़नदस्ता टीम का गठन

आयोजित होने वाली पीएससी परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रवार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए तहसीलदार बलरामपुर सुनील कुमार गुप्ता को दल प्रभारी तथा उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह की सदस्य के रूप में डयूटी लगाई गई है।

परीक्षार्थी आयोग के दिशा-निर्देशों का करें अवलोकन

परीक्षा के नोडल अधिकारी व अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया ने बताया है कि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र पर दिये गये निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर ले। यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है तो वह स्वयं का दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं कोई भी एक पहचान प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ उपस्थित हो सकता है। साथ ही किसी भी प्रकार का अनुचित साधन का प्रयोग करते पाये जाने पर आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!