July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनसरगुजासीतापुरसुरजपुर

निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में भारी वाहन फँसने से लगी घंटो जाम

राजपुर। बलरामपुर जिले से अम्बिकापुर जाने वाली निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में छोटी बड़ी वाहनों को हो रही भारी परेशानी, कच्चे सड़क पर भारी वाहनों के फसने से मुख्य मार्ग पर लग रहा घंटो जाम।

         अम्बिकापुर से झारखंड को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का कार्य काफी जोरो पर चल रहा है।सड़को में जगह जगह पुल पुलिया निर्माण सहित सड़क समतलीकरण के लिए सड़को पर मिट्टी भरे जा रहे हैं। नए सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर उड़ रहे धूल व सड़क निर्माण के दौरान डाले गए कच्चे मिट्टी के कारण भारी वाहनों के फंस जाने से आये दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। ऐसा ही मंजर रविवार को सुबह देखने को मिला जहाँ सड़क पर भारी वाहन के फसने से सड़क पर काफी लंबा जाम लग गई। रविवार को समय सुबह भारी वाहन के फसने में कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बलरामपुर से अम्बिकापुर जाने वाले सड़क पर ग्राम चांची के पास एक भारी वाहन के फसने से काफी लंबा जाम लग गया।जाम लगने की जानकारी लगते ही राजपुर व बरियों पुलिस की टीम और सड़क निर्माण कार्य मे लगे ठेकेदार के कर्मचारियों ने फंसे वाहन को निकालने में लगे। मुख्य सड़क पर भारी वाहन के फसने से कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।पुलिस ने किसी तरह यातायात बहाल करते हुए एक तरफ से छोटी वाहनों सहित बसों को आवागमन हेतु निकालने में लगे रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!