
बलरामपुर। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में ‘‘यात्री बसों’’ की विशेष चेकिंग अभियान,परिवहन एवं पुलिस की यात्री बसों पर संयुक्त टीम द्वारा की चेकिंग एवं कमियां पाये जाने पर कि गई चालानी कार्यवाही।

जिला बलरामपुर अंतर्गत सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु अम्बिकापुर रामानुजगंज रोड़ एनएच 343 में चलने वाली यात्री बसों की विषेष चेकिंग आज दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पू.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें 23 यात्री बसों की चेकिंग दौरान कुल 12 बसों पर चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें 01 बस में परमिट शर्तो का उल्लघंन करने में एमव्ही की धारा 66/192 में 5000 रूपये तथा अन्य 11 बसों में यातायात नियमों को पालन नहीं करने पर पृथक-पृथक एमव्ही एक्ट की धाराओं में कुल 4600 रूपये का समन शुल्क कुल 9600/- का शमन शुल्क वसुल किया गया है।
उक्त कार्यवाही के दौरान परिवहन अधिकारी यशवंत यादव व यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन द्वारा यात्री बस के चालक, परिचालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वाहन से सबंधित समस्त प्रकार के वैद्य दस्तावेज रखने, नियमानुसार वर्दी धारण करने, चालक व परिचालक का अनुज्ञप्ति पत्र, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने के संबंध में समझाईस दी गई ।
चेकिंग का मुख्य उद्देश यात्रीयो की सुरक्षा एवं बस चालकों द्वारा निर्धारित दर से किराया लेना , बसों की टाइमिंग , यात्रियों को होने वाली असुविधा से छुटकारा दिलाना और जन जागरूकता करना है ।



