September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान

बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक तथा जिला टीकाकरण अधिकारी के सतत पर्यवेक्षण में जिला चिकित्सालय बलरामपुर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विकासखंड बलरामपुर के ग्राम दलधोवा एवं जमुआटांड की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया।
इस दौरान डॉ. अनूप पैकरा (आरएमओ), जिला चिकित्सालय बलरामपुर द्वारा कुल 08 बालिकाओं को टीका लगाया गया। टीकाकरण प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित एवं निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप संपन्न की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है।
इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक, पर्यवेक्षक, आरएचओ/सीएचओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य मैदानी अमले उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!