September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण,,गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश,,,लापरवाही बरतने पर की जाएगी कार्यवाही…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिला मुख्यालय में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं मातृत्व शिशु स्वास्थ्य भवन, नालंदा परिसर, मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का स्थल पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही भी की जाएगी।


         कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा।
तत्पश्चात उन्होंने बन रहे नालंदा परिसर का अवलोकन करते हुए वहां उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की जानकारी ली तथा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में दी जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्यों की साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। 200 सीटर नालंदा परिसर आधुनिक और सुव्यवस्थित अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित पुस्तकें, अध्ययन सामग्री एवं पत्र पत्रिकाओं, डिजिटल संसाधनों से युक्त ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसके निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा।
इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने निर्माणाधीन मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए।
      निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, सिविल सर्जन शशांक गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रणव राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय कुर्रे मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!