डीएवी स्कूल में साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन,,,बच्चों ने कई प्रोजेक्टस पर मॉडल बनाकर दी अपनी प्रस्तुति…

राजपुर। पतरातू डीएवी स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया।बच्चों ने प्रोजेक्ट्स वर्किंग मॉडल स्टेटिक मॉडल मैथ से रिलेटेड मॉडल एसएसटी से रिलेटेड मॉडल इकोनॉमिक्स से रिलेटेड मॉडल कॉमर्स से रिलेटेड मॉडल सहित कई अन्य मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राजपुर के पतरातू में स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में बच्चों के हुनर को निखारने के लिए स्कूल के शिक्षकों ने समय-समय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं इसी कड़ी में शनिवार को स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से स्कूली बच्चों ने साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया ।इस आयोजन में बच्चों ने कई क्षेत्रों के प्रोजेक्ट को लेकर मॉडल बनाकर अपनी प्रस्तुति दी। स्कूल के प्राचार्य आशुतोष झा ने बताया कि स्कूल में साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन कराया जा रहा है जिसके अंतर्गत बच्चों ने प्रोजेक्टस मॉडलस मॉडल में भी वर्किंग मॉडल स्टैटिक मॉडल मैथ्स से रिलेटेड मॉडल एसएसटी से रिलेटेड मॉडल इकोनॉमिक्स से रिलेटेड मॉडल कॉमर्स से रिलेटेड मॉडल बनाए गए हैं। स्कूल का में उद्देश्य यही होता है की बच्चों को न केवल बुकिश नॉलेज हो बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल नॉलेज भी होना चाहिए। यदि हर सब्जेक्ट में बच्चों को कमांड में लेकर आना है तो उनको बनाए गए प्रैक्टिकलस व मॉडलस उनके दिमाग में बैठ जाना चाहिए।उनको सब्जेक्ट से रिलेटेड जो कांसेप्ट है वह क्लियर हो जाए। आने वाले समय में 12th के बाद जब वह कंपटीशन एग्जाम फेस करेंगे तो यह उनके लिए बहुत मददगार सिद्ध होगा। हमारे यहां के हर स्टाफ यह पूरी कोशिश करता है कि बच्चों को जो भी चीज समझाई जाती है उनको बुकिश नॉलेज के साथ-साथ प्रेक्टिकल नॉलेज भी दिया जाए।

साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जिबिशन कार्यक्रम के दौरान राजपूर तहसीलदार यशवंत कुमार विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पटनवार एबीओ जातरू राम नागदेव सहित मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्रचार आशुतोष झा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित थे।



