September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइल

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा: सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

कुसमी| नगर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने किया। इस यात्रा में सैकड़ों स्कूली बच्चे, स्वच्छता दीदी और स्थानीय लोग शामिल हुए। यात्रा नगर के जनपद पंचायत कार्यालय से शुरू हुई। जो जशपुर चौक, मुख्यमार्ग से होते हुए बाजारों से होकर गुजरी। रैली में शामिल युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

देशभक्ति की भावना जगाना उद्देश्य

विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सैनिकों के बलिदान को सम्मान देने का भी माध्यम है। स्थानीय नगरवासियों ने इस पहल की सराहना की। कई लोग अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित हुए। समाज सेवियों ने इसे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक सार्थक कदम बताया। यात्रा के अंत में विधायक ने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, अंकुश सिंह, एसडीएम करुण डहरिया, सीईओ डॉ अभिषेक पाण्डेय, आरईएस एसडीओ सुदर्शन उरांव, रेंजर काली राम, एबीईओ नंदकुमार गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा निकालते जनप्रतिनिधि

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!