July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बरियों साप्ताहिक बाजार में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,आदतन आरोपी के खिलाफ कई मामले हैं दर्ज…

राजपुर/बरियों। साप्ताहिक बाजार में मामूली कहा सुनी की बात को लेकर दुकानदार के उपर पेट्रोल डालकर, आग लगा कर जानलेवा हमला करने वाले आदतन शातिर आरोपी को चौकी बरियों पुलिस ने अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध जिला बलरामपुर, जिला सरगुजा, जिला सूरजपुर में लूट, चोरी, मारपीट, अवैध नशीली दवाईयों का व्यापार एवं अन्य कई गंभीर धाराओं में दर्ज हैं कई संगीन मामले।

      जानकारी के अनुसार दिनांक 08 अगस्त 2025 को प्रार्थी अंकित बुन्देलखंडी पिता राजकरन बुन्देलखंडी, उम्र 26 वर्ष, निवासी नगर पंचायत राजपुर, वार्ड क्र.06, कोरवा कॉलोनी, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर द्वारा चौकी बरियों में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 07 अगस्त 2025 को साप्ताहिक बाजार बरियों में मटन बेचने के लिए अपने जीजा बलराम कटारे के साथ आया हुआ था। शाम को बरियों निवासी विकास दास आया और इतना महंगा क्यों बेच रहे हो कहकर खरीद-बिकी के नाम पर झगड़ा विवाद करने लगा। जिसके बाद अश्लील गाली गुप्ता करते हुए धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद शाम करीब 05:30 बजे विकास दास अपने शर्ट के नीचे पानी के बोतल में पेट्रोल छुपाकर लाया और प्रार्थी के जीजा बलराम कटारे के ऊपर छिड़क कर लाईटर से आग लगाकर दिया। उसी समय पेट्रोल का छीटा प्रार्थी के ऊपर भी पड़ा और बीच बचाव करते समय इसके बायां कान व बायां बाजू जल गया है, तथा दुकान में बिकी किया हुआ पूरा पैसा प्लास्टिक के थैला में रखा हुआ था वह भी आग से जल गया है।घटना के बाद विकास दास को पकड़ने के लिए दौड़ाये तो वहां से भाग गया।इस घटना में बलराम का शरीर ज्यादा जल जाने से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बरियों लेकर गये जहां से रेफर करने पर मिशन अस्पताल अंबिकापुर में ले जाकर भर्ती कराया गया।

       प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी विकास दास के विरूद्ध चौकी बरियों, थाना राजपुर में अपराध धारा 109, 118(1), 296, 351(2), 326 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस ने आरोपी की पता तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु चौकी बरियों से पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पता-तलाश की जा रही थी। चूंकि आरोपी शातिर और चालाक किस्म का अपराधी है। इसके ऊपर पूर्व में भी लूट, चोरी, मारपीट, अवैध नशीली दवाईयों का व्यापार संबंधी अपराध न्यायालय में विचाराधीन है। वर्तमान में आरोपी विकास दास के विरूद्ध सरगुजा जिले के थाना मणिपुर, थाना गांधीनगर एवं बलरामपुर जिले के थाना शंकरगढ में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शातिर आरोपी होने से पुलिस की पकड़ में नही आ रहा था। चौकी बरियों पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करने पर अंबिकापुर में दबिश देकर आदतन आरोपी विकास दास को पुलिस हिरासत में लिया गया। पुछताछ पर आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, पेट्रोल रखे प्लास्टिक बोतल एवं लाईटर बरामद कराया है। आरोपी के घटना घटित करना पाये जाने से आरोपी विकास दास पिता धनुकधारी दास, उम्र 24 वर्ष, निवासी बरियों, बांसपारा, चौकी बरियों, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर दिनांक 14 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी विकास दास के विरूद्ध इसके पूर्व जिला बलरामपुर-रामानुजगंज एवं अन्य दीगर जिलों में लूट, चोरी, मारपीट, अवैध नशीली दवाईयों का व्यापार एवं अन्य गंभीर धाराओं में निम्नानुसार अपराध दर्ज हैं :-

01. चौकी बरियों अपराध क्र. 87/2015 धारा 379, 34 भादवि ०

02. चौकी बरियों अपराध क्र. 137/2017 धारा 294, 506, 323, 324, 34 भादवि.

03. चौकी बरियों अप.क्र. 164/17 धारा 392, 34 भादवि० एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

04. चौकी बरियों अपराध क्र. 188/2021 धारा 21 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट

05. चौकी बरियों अपराध क्र. 124/2016 धारा 457, 380 भादवि.

06. थाना पस्ता के इस्तगाशा क्र. 01/2023 धारा 41 (1-4) जा. फौ. एवं 379 भादवि ०

07. थाना शंकरगढ़ के अपराध क्र. 28/2023 धारा 457, 380 भादवि.

08. चौकी खडगवॉ, सूरजपुर के अपराध क्र. 80/2023 धारा 457, 380, 458 भादवि.

09. चौकी खडगवों अप.क. 183/25 धारा 331 (5), 305(ए), 317(2), 3(5) भा.न्या.सं.

10. जिला सरगुजा में अ.क्र. 691/2017 धारा 457, 380 भादवि, अ.क. 697/2017 धारा 379 भादवि, अ.क्र. 220/2023 धारा 457, 380 भादवि दर्ज है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, प्र.आर. विजय गुप्ता, प्रदीप यादव, बृजभान पैकरा, आर. जगनाथ केराम, सुबोध पैकरा, सुरेन्द्र रवि, राममुरत यादव, रंजित गुप्ता का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!