November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुलिस कर्मी द्वारा अधिवक्ता परिवार के साथ मारपीट के मामले में सर्व ब्राम्हण समाज ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

राजपुर। पुलिस विभाग में पदस्थ संतोष कश्यप एवं उसके दो सहयोगियों द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता व सरगुजा संभागीय सर्व ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संध्या तिवारी तथा पुत्र राहुल तिवारी के ऊपर सुनियोजित एवं प्राणघातक हमला किये जाने को लेकर सर्व ब्राम्हण सभा बलरामपुर ने पुलिस महानिरीक्षक के नाम राजपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर पुलिसकर्मी संतोष कश्यप को सेवा से पृथक करने तथा कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करने की माँग की है।

        ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि दिनांक 15 नवंबर 2025 को पुलिस विभाग में पदस्थ संतोष कश्यप एवं उसके दो सहयोगियों द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता व सरगुजा संभागीय सर्व ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संध्या तिवारी तथा पुत्र राहुल तिवारी के ऊपर सुनियोजित एवं प्राणघातक हमला किया गया है। इस जघन्य कृत्य से न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि संपूर्ण शहर में भय,आक्रोश एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त है और इस घटना से संभाग के सम्पूर्ण ब्राम्हण समाज आहत है।

      उन्होंने कहा कि संतोष कश्यप स्वयं एक पुलिसकर्मी है, किन्तु उसने अपने पद, कर्तव्यों तथा पुलिस सेवा में शामिल होने पर ली गई शपथ का घोर उल्लंघन करते हुए गुंडागर्दी,आतंक फैलाने एवं कानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसा गंभीर अपराध किया है। ऐसे व्यक्ति का पुलिस विभाग में बने रहना विभाग की गरिमा,अनुशासन एवं जनविश्वास के लिए अत्यंत हानिकारक है।

       सर्व ब्राम्हण सभा बलरामपुर ने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज से माँग किया है कि संतोष कश्यप को पुलिस विभाग से तत्काल सेवा से पृथक करते हुए कठोरतम कानूनी कार्यवाही किया जावे एवँ घटना में सम्मिलित अन्य दो आरोपियों के विरूद्ध भी कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।इस दौरान बलरामपुर सर्व ब्राम्हण सभा के जिलाध्यक्ष डॉ बी एन द्ववेदी राजेंद्र तिवारी उमेश झा विद्यानंद दुबे राजा मिश्रा मानु चौबे उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!