September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एनएच में उड़ते धूल के गुब्बार से लोग हो रहे बीमारी के शिकार,,,करोड़ो की राशि स्वीकृति के बाद भी बिटी रिपेरिंग नहीं…

राजपुर। एनएच 343 में खराब सड़क एवँ सड़कों में डाली गई मिट्टी के कारण उड़ रहे धूल से नगरवासी काफी परेशान हैं।सड़कों पर उड़ते धूल के गुब्बार से अब लोग बीमारी के भी शिकार हो रहें हैं। एनएच को सड़क मरम्मत के लिए मिली राशि के बाद भी अधिकारियों और ठेकेदार के द्वारा सड़क मरम्मत का न करना गंभीर विषय बना हुआ है।

    एनएच 343 सड़क की बदतर हालत किसी से छुपी नहीं है सड़कों पर गड्डों व उड़ते धूल की गुब्बार से नगर वासी काफी परेशान है। सड़क पर धूल के गुब्बार भी ऐसा की यदि कोई बड़ी वाहन गुजरे तो आप सड़क में पचास मीटर भी नहीं देख सकते। सड़क पर उड़ती धूल के गुब्बार से अब नगरवासी कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।ठेकेदार व एनएच के अधिकारियों की मनमानी का शिकार नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।बारिश खत्म हुए करीब एक माह बीत चुके हैं पर सड़क के निर्माण की दिशा में अब भी कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। नगर में सड़क का एलाइमेन्ट मिलाने का काम अभी भी जारी है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क का काम कितने धीमी गति से चल रहा है।नगर में सड़क मरम्मत के नाम पर बस खाना पूर्ति की जा रही है। नगर में सड़क मरम्मत के लिए हो रहे देरी के कारण अब नगरवासी भी काफी आक्रोशित है और जनता अब सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है।

   गैरतलब है कि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया भारत सरकार,मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट & हाइवेज / सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय रीजनल ऑफिस, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 19/05/2025 को जारी आदेश में पैकेज-I के एनएच-343 के अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा सड़क खंड में मरम्मत कार्य के लिए अनुमान (मौजूदा किमी. 7.830 से किमी. 57.65 तक, लंबाई- 49.82 किमी) के लिए दिनांक 24/04/2025 को प्रस्तावित किया गया था। इस तारतम्य में दिनांक 24.04.2025 के पत्र के तहत एनएच-343 के अंबिकापुर-रामानुजगंज खंड में मरम्मत कार्य के लिए कुल 9.97 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान (तीन भागों में) मंत्रालय के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया था। प्रस्ताव में राज्य पीडब्ल्यूडी ने डब्ल्यूएमएम, बीएम और एमएसएस (20 मिमी) के प्रावधान के साथ मौजूदा खंड को बनाए रखने का अनुरोध किया है। मौजूदा सड़क खंड के रखरखाव के लिए राज्य पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्तावित राशि में बी.टी. सड़क अंबिकापुर रामानुजगंज गढ़वा रोड एनएच-343 के मौजूदा सड़क खंड राजपुरीखुर्द से पस्ता तक किमी.7.830 से 57.650 49.820 किमी का सड़क मरम्मत कार्य लागत 4.25 करोड़ रुपये स्वीकृति दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-343 के पैकेज-I के मौजूदा सड़क खंड (मौजूदा किमी 7.830 से किमी 57.65 तक, कुल लंबाई- 49.82 किमी) के रखरखाव हेतु 4.25 करोड़ रुपये मंत्रालय के सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। बावजूद इसके सड़क मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है।

      अब सवाल यह है कि जब एनएच 343 में बिटी रिपेरिंग के नाम पर करोड़ो रूपये आवंटित किया गया है तो अब तक बिटी रिपेरिंग का कार्य क्यों प्रारम्भ नहीं हुआ और यदि बिटी रिपेयरिंग नहीं कि जा रही है तो वह पैसा कहाँ गया। इस संबंध में एसडीओ निखिल लकड़ा एवँ सब इंजीनियर अमित दास से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!