September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वास्थ्य मंत्री का जनपद उपाध्यक्ष ने किया गर्मजोशी से स्वागत,,,नगर अध्यक्ष ने सौंपा पाँच सूत्रीय स्वास्थ्य से जुड़ी माँग…

राजपुर। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रविवार को अपने एक दिवसीय अल्प प्रवास पर बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ पहुंचे थे वे यहां आयोजित जनजाति गौरव दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

       कार्यक्रम से लौटने के दौरान जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अपने निवास पर समर्थकों के साथ मंत्री का पारंपरिक लोकगीत, पुष्पवर्षा, फूल-माला एवं आतिशबाजी के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अग्रवाल से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें माला पहनाकर हौसला बढ़ाया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मराबी भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल प्रदीप जायसवाल कैलाश अग्रवाल संतोष तिवारी राकेश अग्रवाल लमरु राम आनंद गुप्ता शुभम सोनी बबलू यादव आशीष सोनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की पाँच सूत्रीय माँग :-

      अपने एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री से नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने मुलाकात कर नगर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की माँग की है।नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए राजपुर में शिविल हॉस्पिटल खोले जाने की माँग सहित स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन,विशेषज्ञ चिकित्सक,एम्बुलेंस सहित आयुर्वेद हॉस्पिटल भवन निर्माण सहित पाँच सूत्रीय माँग की है।नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने बताया कि पुर्व में भी इन्ही सब माँगो को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की मुखिया विष्णु देव साय से मिलकर नगर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं हेतु ज्ञापन दिया गया है और आशा है कि नगर में बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमारी माँगे अवश्य पूर्ण होगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!