September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

लौह पुरूष के 150 वीं जयंती पर पद यात्रा का आयोजन,,,विभिन्न जगहों पर एकता स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

राजपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामरी विधानसभा के राजपुर में युनिटी मार्च पद यात्रा का आयोजन किया गया। सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज एवँ सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में माँ महामाया मंदिर प्रांगण से पदयात्रा का शुभारंभ किया गया।हाथों में तिरंगा लिये जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी व विद्यालय,छात्र और बड़ी संख्या में आमजन उत्साहपूर्वक इस यात्रा में शामिल हुए। जैसे-जैसे एकता मार्च आगे बढ़ा, विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा और माला पहनाकर स्वागत किया। पदयात्रा के माध्यम से जन-जन तक एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान राजपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 में बने अटल परिसर का भी लोकार्पण किया गया।

    रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर राजपुर नगर में यूनिटी मार्च के तहत पद यात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा राजपुर के माँ महामाया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर राजपुर कुसमी मार्ग में ग्राम लडुआ में जाकर समाप्त किया गया। पद यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न जगहों स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, जिला महामंत्री एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह, गौरीशंकर अग्रवाल, मुन्नालाल चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह,मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत, भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, बबलू पांडेय, मनोज बंसल उदय यादव सतीश सिंह सुनील तिवारी, नगर पंचायत के पार्षद गण,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण सहित राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान तहसीलदार कावेरी मुखर्जी नायब तहसीलदार नरेंद्र कँवर, CEO संजय दुबे, रेंजर महाजन साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक एवँ स्कुली बच्चे उपस्थित थे।

किया गया अटल परिसर का शुभारंभ :-

  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पद यात्रा के पूर्व नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 में 19 लाख की लागत से बने अटल परिसर का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज एवँ सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने अटल जी के मूर्ति पर फूलमाला पहनाकर अटल परिसर का लोकार्पण किया। गैरतलब है कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 में 19 लाख रुपये की लागत से अटल परिसर निर्माण किया गया है।

बस स्टैंड में लगाया गया झाड़ू :-

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पद यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों एवँ अधिकारी कर्मचारियों ने नगर के बस स्टैंड में झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

अग्रसेन चौक पर किया गया पुजा अर्चना :- पद यात्रा के दौरान उपस्थित जन समूह ने नगर के अग्रसेन चौक पर अग्रसेन महराज के मूर्ति पर माल्यर्पण कर पूजा अर्चना की गई।

कि गई धान की कटाई :- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पद पदयात्रा के माध्यम से जन-जन तक एकता का संदेश देते हुए बुढाबग़ीचा स्थित खेतों में पहुँचकर सभी जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा पाठ कर धान की कटाई भी की गई।

सोनी समाज ने किया स्वागत :- सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई पदयात्रा के दौरान ग्राम बूढ़ा बगीचा में सोनी समाज ने यात्रा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों को फूल मालाओं व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!