September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सामरी एवं लुंड्रा विधायक पहुँचे बरीयों माता के दरबार में,,,पुजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए माँगे सुख शान्ति…

राजपुर/बरीयों। नवरात्रि के अवसर पर पुरा क्षेत्र भक्तिमय है माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करने हेतु सभी भक्तगण मंदिरों व दुर्गा पंडालो में पहुँच रहे हैं।वहीँ समिति द्वारा इस बार बरीयों में दुर्गा पंडाल को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया संवारा गया है।महिलाएं भी माँ दुर्गा पंडाल में प्रतिदिन आरती पश्चात भजन कीर्तन करते नजर आए।


      प्रति वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी बरीयों क्षेत्र में दुर्गा नवमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। समिति द्वारा बरीयों में माँ दुर्गा के पंडाल को भव्य रूप से सजाया संवारा गया है।पंडाल के अंदर झूमर और लाइटिंग की आकर्षक सजावट की गई थी।दुर्गा पंडाल में क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्तगण प्रतिदिन माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करने पहुँच रहे हैं।इस बार दुर्गा पंडाल की सजावट लोगो में आकर्षण का केंद्र बना रहा।दुर्गा पंडाल में एकम से ही बरीयों क्षेत्र के विभिन्न समाज जिसमे चौधरी समाज पटेल समाज उराँव समाज पनिका समाज श्रीवास्तव समाज एवं गोंड़ समाजों द्वारा आरती पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया।

    दुर्गा अष्टमी के दिन सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवं लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने भी बरीयों स्थित दुर्गा पंडाल पहुंचकर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए माँ दुर्गा से क्षेत्र में सुख शांति की कामना की।बरीयों दुर्गा पंडाल में पुजा अर्चना करने पहुँचे दोनों ही विधायक ने पुजा पश्चात एक दूसरे को प्रसाद खिलाकर नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।वहीँ सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने स्थानीय महिलाओं के साथ बैठकर काफी देर रात तक महिलाओं के साथ माता की भजन कीर्तन में उपस्थित रही।

इस दुर्गा नवमी के महापर्व को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता खुखरी सरपंच रविशंकर टेकाम राजकमल रामशंकर वीरेंद्र श्रीवास्तव रामकरण रितेश शिवा संजय सुदर्शन विनोद श्रीवास्तव अशोक सोनी राहुल गुप्ता मिथलेश रोशन संतोष एवं सत्यनारायण सहित अन्य स्थानीय लोगो का सक्रिय योगदान रहा।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!