September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

राह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरू
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

महुआपारा हाई स्कूल मैदान में होगी भव्य रावण दहन,,,माँ महामाया मंदिर परिसर से निकलेगी राम जानकी शोभायात्रा…

राजपुर। असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजय दशमी के अवसर पर नगर में रावण दहन की तैयारी की जा रही है।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हाई स्कूल मैदान महुआपारा में रावण दहन किया जाएगा इसके लिए रावण दहन समिति के सदस्यों द्वारा पूरे जोर शोर से तैयारी की जा रही है।
       हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजपुर में रावण दहन किया जाएगा इसके लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है। रावण दहन समिति द्वारा राजपुर के महुआपारा के हाई स्कूल मैदान में रावण दहन की पूरी तैयारी की जा रही है।इस वर्ष लगभग 70 फिट ऊँचा रावण बनाया जा रहा है इसके लिए लोहे की फ्रेम का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे रावण दहन के समय रावण गिरे नही।वहीँ सुरक्षा को देखते हुए रावण दहन के चारों ओर बेरिकेड्स भी बनाया जा रहा है जिससे कोई भी व्यक्ति उस स्थान पर प्रवेश न कर सके।रावण बनाने की प्रक्रिया लगभग अतिंम चरण में है रावण दहन समिति द्वारा रावण के विशालकाय शरीर को पुर्ण करने में पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं।
       रावण दहन कार्यक्रम को सम्पन्न करने हेतु आज दोपहर बाद श्रीराम सेवा समिति द्वारा माँ महामाया मंदिर प्रांगण से राम जानकी एवं हनुमान जी को शोभायात्रा निकाली जाएगी।पूरे गाजे बाजे के साथ राम जानकी शोभायात्रा पूरे नगर भ्रमण पश्चात देर शाम हाई स्कूल महुआपारा स्थित खेल मैदान में पहुँचेगी।जिसके बाद पूरे विधिविधान के साथ पूजा अर्चना पश्चात भगवान श्रीराम के द्वारा रावण को तीर मारकर जलाया जाएगा।रावण दहन कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरे अलर्ट मोड़ में है। नगर में राम जानकी शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पुलिस की टीम मौजूद रहेगी।वही रावण दहन कार्यक्रम के दौरान किसी अप्रिय घटना न हो इसके लिए भी प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!