November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध संबंध के शक में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, सिर काटकर गड्ढे में फेंका,आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

राजपुर (बलरामपुर)। जिले के थाना पस्ता अंतर्गत डौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के चलते एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपियों ने शव का सिर धड़ से अलग कर जंगल के गड्ढे में फेंक दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध की सूचना मिलने के महज चंद घंटों के भीतर ही आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है।

मक्का बाड़ी में मिली लावारिस स्कूटी, जंगल में पड़ा मिला कटा सिर

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोदौरा निवासी अमीम अंसारी ने चौकी डौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे अपनी एक्टिवा स्कूटी लेकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। अगली सुबह 3 अक्टूबर को उसकी स्कूटी मक्का बाड़ी के पास लावारिस हालत में मिली, जबकि वसीम का कोई सुराग नहीं था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी व संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​इसी दौरान ग्रामीणों के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भीतर चिल्मा उबका जंगल में नाले के पास एक गड्ढे में किसी व्यक्ति का कटा हुआ सिर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिनाख्त कराने पर वसीम के भाई ने कटे हुए सिर की पहचान वसीम अंसारी के रूप में की।

फोन कर मिलने बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संदिग्धों की धरपकड़ शुरू की। संदेह के आधार पर ग्राम कोटडीह निवासी सोनू खैरवार (30 वर्ष) और उसकी पत्नी मनबासो (25 वर्ष) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपिया मनबासो और मृतक वसीम अंसारी के बीच पूर्व से अवैध संबंध थे। इसी के चलते 2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मनबासो ने योजनाबद्ध तरीके से फोन कर वसीम को मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही वसीम मौके पर पहुंचा, मनबासो और उसके पति सोनू खैरवार ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत कुल्हाड़ी से वार कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद अपराध को छिपाने के लिए उन्होंने सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया।

दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

​डौरा पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सोनू खैरवार और मनबासो खैरवार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। डौरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले अंधे कत्ल की गुत्थी चंद घंटों में सुलझ गई।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!