November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बैठक के बाद चक्काजाम स्थगित, रात्रि बसों के संचालन और सड़क मरम्मत पर बनी सहमति

राजपुर। अंबिकापुर से बलरामपुर के बीच चलने वाली रात्रि यात्री बसों के तय रूट से न चलने को लेकर उपजे विवाद के बीच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बुधवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों और बस संचालकों के बीच हुई चर्चा के बाद 22 अक्टूबर को गांधी चौक पर प्रस्तावित चक्काजाम को अस्थायी रूप से टाल दिया गया है।

​क्या था मामला

अंबिकापुर-बलरामपुर मार्ग पर रात्रि बसें निर्धारित रूट से न चलकर अन्य रास्तों से जा रही थीं, जिससे स्थानीय यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को लेकर जिला युवा कांग्रेस नेता राहुल गुप्ता के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजपुर को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में सभी यात्री बसों का संचालन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 (राजपुर मार्ग) से नियमित कराने की मांग की गई थी। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी गई थी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 22 अक्टूबर को गांधी चौक पर उग्र चक्काजाम किया जाएगा।

​बैठक में निकला हल:

आंदोलन की चेतावनी के बाद बुधवार को एसडीएम कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों, आरटीओ बलरामपुर, जनप्रतिनिधियों एवं बस संचालकों की एक अहम बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान बस संचालकों ने सड़क पर बने गड्ढों की समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिस पर सड़क मरम्मत का कार्य जल्द कराने पर चर्चा हुई। वहीं, आरटीओ बलरामपुर ने रात्रि कालीन बस संचालकों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित मार्ग से बसों का परिचालन सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

​अधिकारियों और संचालकों से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद युवा कांग्रेस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने 22 अक्टूबर को होने वाले चक्काजाम आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही सड़क सुधार और रूट पर नियमित बस संचालन की व्यवस्था पूरी नहीं हुई, तो वे पुनः आंदोलन की राह पकड़ने को बाध्य होंगे।

बैठक के दौरान राजपुर एसडीएम अनमोल टोप्पो बलरामपुर आरटीओ यशवंत यादव संतोष सिंह राहुल गुप्ता विश्वास गुप्ता राहुल भारती विद्यानंद दुबे बबलू यादव सोनू यादव तेजप्रताप सिंह बाबू सहित विभिन्न बसों के संचालक मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!