September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

गणेशोत्सव के संबंध में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने की जिले वासियों से की अपील,,,जारी की गाइड लाइन…

बलरामपुर। आगामी 07 सितम्बर 2024 गणेश मूर्ति की स्थापना एवं पूजा शुरू हो रही है। गणेशोत्सव पर्व के दौरान सम्पूर्ण जिले में विभिन्न गणेश पंडालों में भगवान श्री गणेशजी की मूर्ति/ प्रतिमायें स्थापित की जाकर अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा समस्त जिले वासियों से गणेशोत्सव पर्व के दौरान निम्नानुसार दिए गए निर्देशों/गाइड-लाईन का पालन करने की अपील की है।


गणेश पंडाल निर्धारित स्थान पर बनाया जावे, ताकि यातायात बाधित ना हो, आवागमन सुचारू रूप से संचालित होता रहे। सभी पंडालों पर सीसीटीवी कैमरा के साथ-साथ वालेन्टियर भी अनिवार्य रूप से रखा जावे। बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग किया जावे। महिला एवं पुरुष दर्शनार्थियों के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। पॉलिथिन एवं थैलियों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, किसी भी प्रकार की प्रदूषण एवं गंदगी ना फैलाई जावे। कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व लोकल थाना/चौकी में जानकारी अनिवार्य रूप से दी जावे, कार्यक्रम स्थल पर वालेंटियर एवं अन्य माध्यमों से संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वस्तुओं पर सूक्ष्म निगाह रखी जावे, कुछ भी संदिग्ध दिखने पर तत्काल लोकल पुलिस को सूचित करें। रात्रि में गणेश पंडाल के पास कम से कम 02 वालेंटियर अनिवार्य रूप से तैनात किया जावे। समिति के सदस्यों, वालेंटियरों की सूची मय मोबाईल नंबर लोकल थाना में अनिवार्य रूप से दिया जावे। अवैध बिजली कनेक्सन ना लें, बिजली की खुली तारों पर टेपिंग किया जावे। गणेश पंडाल के पास फायर इग्विस्टर एवं रेत की बाल्टी अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखा जावे। गणेश पंडाल में व डीजे व चाइना फोकस लाईट की अनुमति नहीं है। गणेश विसर्जन के जुलूस की अनुमति अवश्य ली जावे तथा संगीत का स्वर धीमा हो यह सुनिश्चित किया जावे।रखा जावे। यातायात की सुगमता का ध्यान रखा जावे।गणेश विसर्जन निर्धारित स्थानों पर सूर्यास्त के पूर्व प्रशिक्षित वालेंटियरों के द्वारा किया जावे। गणेश पंडाल एवं उसके आस-पास शराब सेवन कर कोई व्यक्ति उपस्थित ना हो, समिति के सदस्यों, वालेंटियरों के द्वारा यह सुनिश्चित किया जावे। समिति के सदस्यों, वालेंटियरों के पास लोकल थाना/चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस स्टॉफ का नाम मोबाईल नंबर अनिवार्य रूप से हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!